बाढ़ आपदा से बचाव व राहत कार्यों की तैयारियों के लिए ग्राम शिवरीनारायण, रिंगनी (कुकदा) में मॉकड्रिल

Posted On:- 2026-08-20




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के सहयोग से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले में बाढ़ आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से लिए ग्राम शिवरीनारायण, रिंगनी (कुकदा), तहसील शिवरीनारायण के कंजी नाला में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र चौधरी, शिवरीनारायण तहसीलदार महेंद्र लहरे, प्रशिक्षक विमल कुमार बैस सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, रेस्क्यू टीम एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

रेस्क्यू टीम द्वारा बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाली विभिन्न परिस्थितियों का प्रदर्शन करते हुए बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया। मॉकड्रिल में नदी में डूबते व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने, तेज बहाव में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, बाढ़ के दौरान पुल पार करते समय फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन में उपयोग किए जाने वाले आधुनिक बचाव उपकरणों के संचालन एवं उपयोग की जानकारी भी दी गई।

मॉकड्रिल के माध्यम से बाढ़ की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता एवं सूझबूझ के साथ कार्य करने, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, आवश्यक संसाधनों का उपयोग करने तथा प्रशासन एवं बचाव दल के निर्देशों का पालन करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही नागरिकों को बाढ़ जैसी स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। नागरिकों से अपील की कि नदी, नाला एवं तेज बहाव वाले जलस्रोतों को पार करने का प्रयास न करें तथा पुल-पुलियों और जलमग्न मार्गों से आवागमन से बचें। ऐसी परिस्थितियों में सुरक्षित स्थान पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम को सूचना दें।




Related News
thumb

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत ग्राम चीरचार में कृषकों को किया गया जागरूक

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र अरौद से विषय वस्तु विशेषज्ञ सचिन वर्मा, कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी खुशवंत सिंह मरकाम एवं स्थान...


thumb

प्राकृतिक आपदा के कारण मृत व्यक्ति के निकटतम वारिसान को 04 लाख रूपए...

अपर कलेक्टर ने आदेश जारी कर राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 06 क्रमांक 04 के तहत् जिले में प्राकृतिक आपदा नैसर्गिक विपत्तियों के कारण जिले के मृत व्यक्त...


thumb

स्वामी आत्मानंद स्कूल कन्नेवाडा में दो पालियों में आयोजित हुआ ’मिशन...

कार्यक्रम के दौरान बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से भी बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रसारित किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों के सर्...


thumb

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जात...

हितग्राही दिलीप कुमार ने बताया कि उन्हें विभिन्न आवश्यक कार्यों एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जाति प्रमाण पत्र की अत्यंत आवश्यकता थी। पूर...


thumb

जनगणना 2027: 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण

भारत की जनगणना-2027 के कार्यों को सुचारू, व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना के लिए तै...


thumb

दुर्ग में 27 अक्टूबर को होगी जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की 19...

अग्रणी बैंक प्रबंधक संजय गर्ग द्वारा जारी निर्देशानुसार, सभी बैंकों के जिला बैंक समन्वयकों की इस बैठक में उपस्थिति अनिवार्य की गई है। पिछली बैठकों...