नई दिल्ली (वीएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी साहिल लोचव की शिकायत पर FIR दर्ज किए जाने की मांग को लेकर दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन स्थित DCP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने साहिल की शिकायत पर अब तक FIR दर्ज नहीं की है।
कांग्रेस के मुताबिक, साहिल ने 14 तारीख को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उसे जांच अधिकारी (I/O) नंबर नहीं दिया गया। 17 तारीख को शिकायत को लेकर फॉलो-अप किए जाने के बावजूद ईमेल और फोन कॉल का जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है।
साहिल की आंख में पैलेट लगने का दावा
कांग्रेस का आरोप है कि साहिल पर पैलेट गन से हमला हुआ था, जिसमें उसकी आंख में गंभीर चोट आई। पार्टी के अनुसार, साहिल और उसकी मां FIR दर्ज कराने के लिए लगातार पुलिस के संपर्क में थे, लेकिन उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई।
राहुल गांधी ने साहिल और उसकी मां के साथ DCP कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच और FIR की स्थिति की जानकारी मांगी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि साहिल की शिकायत पर जांच संख्या तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।
AIIMS की MLC रिपोर्ट को लेकर भी सवाल
कांग्रेस ने दावा किया कि साहिल को AIIMS से उसकी MLC (Medico Legal Case) रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिसे शिकायत और FIR के साथ जोड़ा जाना है। पार्टी ने इसे न्याय से इनकार बताते हुए दिल्ली पुलिस से तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की।
दिल्ली पुलिस का क्या कहना है?
वहीं, दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार DCP सचिन शर्मा राहुल गांधी के लगातार संपर्क में हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत पीड़ित ने दर्ज कराई थी और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच पहले से ही 20 जुलाई को दर्ज सभी मामलों की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता को बताया गया है कि उसकी शिकायत भी क्राइम ब्रांच को भेजी जाएगी।
इस बीच कांग्रेस ने कहा है कि जब तक FIR दर्ज नहीं होती, वह मामले को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी। अब इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के प्रोफेसर रेहान अख्तर काशमी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया न्यूयॉर्क बयान का स्वागत किया है।30 अगस्त 2026...
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद सभा स्थल के कथित शुद्धीकरण को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों को अब व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया है। उज्बे...
य़हां भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के 40 से अधिक वरिष्ठ नेताओं के साथ शनिवार को अहम बैठक कर उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब समेत सात चुनावी राज्...
भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने मीरवाइज उमर फारूक द्वारा अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग पर कड़ा एतराज जताया है। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाक...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ छावनी के लिए 101 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इ...