बैगलेस डे पर विद्यार्थियों ने पेश की रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Posted On:- 2026-08-22




सूरजपुर (वीएनएस)। जिले के विद्यालयों में बैगलेस डे के अवसर पर विद्यार्थियों को सीखने के साथ रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी लता बेक के निर्देशन में आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला तीवरागुड़ी, माध्यमिक शाला पस्ता तथा माध्यमिक शाला पंपानगर में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने कागज एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, रचनात्मकता और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के सदुपयोग का संदेश दिया गया।

बैगलेस डे के अंतर्गत विद्यालयों में संचालित पोषण वाटिकाओं की नींदाई-गुड़ाई एवं रखरखाव की गतिविधियां भी कराई गईं। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता में सहभागिता करते हुए खरपतवार का उन्मूलन किया और स्वच्छ एवं सुंदर विद्यालय परिसर का संदेश दिया।

कार्यक्रमों की सतत मॉनिटरिंग जिला मिशन समन्वयक डीएमसी मनोज साहू , सहायक संचालक शिक्षा अजय सिंह सहित एडीपीओ समग्र शिक्षा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों द्वारा की जा रही है। बैगलेस डे की ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, स्वच्छता की आदत और सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।



Related News
thumb

भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED की दबिश, दस्तावेजों और रिकॉर्ड की ज...

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ...


thumb

दादागुरुदेव इक्तिसा जाप पूर्णाहुति महोत्सव में राहुल झाबक ने जमाया ...

जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 10 अगस्त से जारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के समापन समारोह दिवस पर देर रात भजन सम्राट राहुल झा...


thumb

भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9 सितंबर को

दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय निकायों में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की...


thumb

छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का धमाकेदार टीज़र हुआ रिलीज़, दर्शकों में भ...

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। शम्भाला फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का ऑफिशि...


thumb

देहदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार के लिए आगे आए विध...

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने देहदान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है।


thumb

पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत लोक कल्याण मेला 30 सितंबर तक

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजनांतर्गत शहर के पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकर...