पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत लोक कल्याण मेला 30 सितंबर तक

Posted On:- 2026-09-01




भिलाईनगर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजनांतर्गत शहर के पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकरण तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है। शासन के दिशा-निर्देशों एवं नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के मार्गदर्शन में यह आयोजन निगम के सभी पांचों जोनों में किया जा रहा है।

लोक कल्याण मेले का आयोजन 1 से 30 सितंबर तक प्रातः 10.30 बजे से शाम 04ः30 बजे तक किया जाएगा। जोनवार आयोजन की तिथियां इस प्रकार हैं। जोन क्रमांक 01 नेहरू नगर भिलाई दिनांक 01 एवं 02 सितंबर 2026, जोन क्रमांक 02 वैशाली नगर भिलाई दिनांक 08 एवं 09 सितंबर 2026, जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर भिलाई दिनांक 16 एवं 17 सितंबर 2026, जोन क्रमांक 04 शिवाजी नगर भिलाई दिनांक 22 एवं 23 सितंबर 2026, जोन क्रमांक 05 सेक्टर 06 भिलाई दिनांक 29 एवं 30 सितंबर 2026 तक लोक कल्याण मेले के माध्यम से पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत उपलब्ध सूक्ष्म ऋण सुविधाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से वित्तीय समावेशन, डिजिटल भुगतान को बढावा देने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पंजीयन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

मेले में विभिन्न शासकीय एवं अर्धशासकीय बैंकों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के ऋण आवेदनों में स्वीकृति एवं ऋण वितरण संबंधी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही हितग्राहियों को बैंकिंग एवं डिजिटल लेन-देन से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जाएगी। निगम के नोडल अधिकारी सह कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह ने शहर के समस्त पथ विक्रेताओं, असंगठित श्रमिकों एवं पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने संबंधित जोन में आयोजित होने वाले लोक कल्याण मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ उठाएं। थ ही नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों जैसे बैंक पास बुक, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं बैंक और आधार से लिंक मोबाईल नम्बर के साथ मेले में उपस्थित होने कहा गया है। 



Related News
thumb

राजनांदगांव जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण 92.59 प्रतिशत

जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तहसील स्तर पर अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाज...


thumb

भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED की दबिश, दस्तावेजों और रिकॉर्ड की ज...

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ...


thumb

दादागुरुदेव इक्तिसा जाप पूर्णाहुति महोत्सव में राहुल झाबक ने जमाया ...

जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 10 अगस्त से जारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के समापन समारोह दिवस पर देर रात भजन सम्राट राहुल झा...


thumb

भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9 सितंबर को

दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय निकायों में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की...


thumb

छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का धमाकेदार टीज़र हुआ रिलीज़, दर्शकों में भ...

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। शम्भाला फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का ऑफिशि...


thumb

देहदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार के लिए आगे आए विध...

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने देहदान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है।