राजनांदगांव जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण 92.59 प्रतिशत

Posted On:- 2026-09-01




- राजस्व के 31 हजार 422 प्रकरणों में से 29 हजार 95 प्रकरणों का हुआ निराकरण, लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी

राजनांदगांव (वीएनएस)।  जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तहसील स्तर पर अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन एवं त्रुटि सुधार सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 31 हजार 422 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से 29 हजार 95 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इस प्रकार जिले में कुल 92.59 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण हुआ है।

राजनांदगांव तहसील में 93.24 प्रतिशत प्रकरण निराकृत -

राजनांदगांव तहसील में कुल 11 हजार 259 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 10 हजार 498 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। तहसील में 761 प्रकरण लंबित हैं। इस प्रकार प्रकरणों के निराकरण की दर 93.24 प्रतिशत रही।

डोंगरगांव तहसील में 93.19 प्रतिशत निराकरण -

डोंगरगांव तहसील में कुल 5 हजार 299 प्रकरण दर्ज हुए। इनमें से 4 हजार 938 प्रकरणों का निराकरण किया गया है तथा 361 प्रकरण लंबित हैं। तहसील में निराकरण की दर 93.19 प्रतिशत रही।

लाल बहादुर नगर तहसील में 93.16 प्रतिशत प्रकरण निराकृत

लाल बहादुर नगर तहसील में कुल 2 हजार 150 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें से 2 हजार 3 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जबकि 147 प्रकरण लंबित हैं। यहां निराकरण का प्रतिशत 93.16 रहा।

छुरिया तहसील में 92.24 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण -

छुरिया तहसील में कुल 3 हजार 518 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 3 हजार 245 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। वहीं 273 प्रकरण लंबित हैं। तहसील में प्रकरण निराकरण की दर 92.24 प्रतिशत रही।

डोंगरगढ़ में 91.85 प्रतिशत, घुमका में 91.55 प्रतिशत और कुमरदा में 90.79 प्रतिशत निराकरण -

डोंगरगढ़ तहसील में कुल 3 हजार 928 प्रकरणों में से 3 हजार 608 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। यहां 320 प्रकरण लंबित हैं और निराकरण की दर 91.85 प्रतिशत रही। इसी प्रकार घुमका तहसील में कुल 2 हजार 674 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 2 हजार 448 प्रकरणों का निराकरण किया गया। यहां 226 प्रकरण लंबित हैं तथा निराकरण की दर 91.55 प्रतिशत रही। कुमरदा तहसील में कुल 2 हजार 594 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 2 हजार 355 प्रकरणों का निराकरण किया गया। यहां 239 प्रकरण लंबित हैं तथा निराकरण की दर 90.79 प्रतिशत रही।

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण -

जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जा रही है। नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन एवं त्रुटि सुधार जैसे प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाते हुए प्रकरणों का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करना है।



Related News
thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व एवं कृषि विभाग की समीक्षा की

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की प्रगति तथा कृषि योजन...


thumb

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प...


thumb

25.57 लाख के विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति

ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला पंचायत दुर्ग द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है।...


thumb

जिले में अब तक 668.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में 1 जून 2026 से 31 अगस्त 2026 तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अ...


thumb

भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9 को

जिले के नगरीय निकायों में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां जारी है। इसी क्...


thumb

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश-अधिकारी अपने विभागीय कार्...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यो की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि वे अपने...