देहदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार के लिए आगे आए विधायक रिकेश सेन

Posted On:- 2026-09-01




​दुर्ग कलेक्टर को पत्र लिखकर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग

​भिलाई नगर (वीएनएस)। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने देहदान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने जिला दुर्ग के कलेक्टर को पत्र सौंप कर जिले में देहदान के लिए जिला स्तरीय व्यवस्था बनाने और एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आग्रह किया है।

​विधायक रिकेश सेन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि देहदान मानवता और चिकित्सा जगत की सेवा का अत्यंत पवित्र और पुनीत संकल्प है। जिले में अनेक नागरिक मृत्यु उपरांत देहदान करने की इच्छा रखते हैं। इस संवेदनशील प्रक्रिया में दानकर्ता की इच्छा, परिजनों की सही जानकारी और सभी वैधानिक व चिकित्सीय औपचारिकताएं पूरी पारदर्शिता के साथ निष्पादित होनी चाहिए।

​विधायक ने ​अपने पत्र में देहदान की इच्छा व्यक्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का जिला प्रशासन स्तर पर पूर्व पंजीयन/सूचना दर्ज करने की व्यवस्था करने, ​मृत्यु उपरांत देहदान की प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रशासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी को अनिवार्य रूप से सूचित करने का प्रावधान किए जाने, देहदान स्वीकार करने वाली अधिकृत संस्थाओं की सूची और स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने कहा है।

सेन ने लिखा है कि किसी भी संस्था या संगठन द्वारा जिला प्रशासन की जानकारी और तय वैधानिक प्रक्रिया के बिना देहदान की कार्यवाही न की जाए। उन्होंने ​विश्वास जताया है कि इन कदमों से देहदान की पवित्र भावना का सम्मान होगा, किसी भी प्रकार की अनियमितता या दुरुपयोग की आशंका समाप्त होगी और इस व्यवस्था पर आम नागरिकों का विश्वास और मजबूत होगा।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जिले ने हासिल की बेहतर प्रगति

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिले में खरीफ 2026 में 1 लाख 42 हजार 333 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों का बीमा कराया गया है। इस वर्ष की ...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना और मिनीमाता महतारी जतन योजना बनीं आरती का म...

श्रीमती आरती ने बताया कि शासन से मिली सहायता राशि का उपयोग उन्होंने अपने और बच्चों के पोषण के लिए किया। आर्थिक सहायता मिलने से गर्भावस्था एवं प्रसव...


thumb

राजनांदगांव में साढ़े 6 वर्षों का कार्यकाल अविस्मरणीय : संयुक्त संच...

संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक का जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव से जनसंपर्क संचालनालय नवा रायपुर स्थानांतरण होने पर जिला जनसंपर्क...


thumb

प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को शून्य पर लाने के लिए पूरी गंभी...

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को शून्य पर ल...


thumb

एग्रीस्टैक में हर खसरा-खाते का कराएं पंजीयन, तभी मिलेगा कृषि योजनाओ...

कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के किसानों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान और किसान हितैषी सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए एग्रीस...


thumb

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7466.7 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 88.5 ...

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 31 अगस्त 2026 तक कुल 7466.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि ...