बीजेपी ने राहुल गांधी के पुणे छात्र संवाद को हास्य कार्यक्रम करार दिया

Posted On:- 2026-08-23




मुंबई(वीएनएस)।महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने पुणे में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय केवल बयानबाजी की गई और छात्रों को बसों में लाकर इस आयोजन को राजनीतिक सभा बना दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुणे में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को ‘राजनीतिक हास्य कार्यक्रम’ करार देते हुए रविवार को आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर बात करने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शनिवार को पुणे में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ पर प्रतिक्रिया देते हुए उपाध्ये ने दावा किया कि कांग्रेस सांसद के बयानों और उनकी पार्टी के पुराने रुख में विरोधाभास है। भाजपा नेता ने एक बयान में यह भी दावा किया कि छात्रों को कॉलेज की बसों से कार्यक्रम में लाया गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने छात्रों के नाम पर आयोजित कार्यक्रम को राजनीतिक सभा में बदल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी का पुणे कार्यक्रम एक और राजनीतिक हास्य कार्यक्रम था।’’ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता का भाषण ‘‘बड़े-बड़े बयानों और चिर-परिचित आरोपों’’ से भरा था, लेकिन उसमें कांग्रेस के अपने रिकॉर्ड का जिक्र नहीं था। उपाध्ये ने महिला आरक्षण पर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी और तीन तलाक के खिलाफ कानून का विरोध किया था।
उन्होंने कहा, ‘‘मनुवाद खोजने से पहले कांग्रेस को खुद को आईने में देखना चाहिए।’’ भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस नरेन्द्र मोदी सरकार के विकास कार्यों का मुकाबला करने में असमर्थ है और इसलिए जाति तथा धर्म से जुड़े मुद्दे उठाने की कोशिश कर रही है। उपाध्ये ने आरोप लगाया, ‘‘सत्ता गंवाने की निराशा, चुनावी हार का गुस्सा और मोदी का डर मिलकर राहुल गांधी के इस कथित हास्य कार्यक्रम की वजह बने हैं।



Related News
thumb

सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के जाने और वीडियोग्राफी पर रोक के रा...

सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के जाने और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने के राजस्थान सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती ...


thumb

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सात राज्यों के आगामी विधानसभ...

भाजपा मुख्यालय में रविवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश प्रभारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित सात चुनावी...


thumb

राहुल गांधी के पुणे संवाद पर वार-पलटवार, बीजेपी के आरोपों पर कांग्र...

महाराष्ट्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पुणे में छात्रों के साथ हुए संवाद कार्यक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है।


thumb

कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे राहुल गांधी के बैटमैन वाले पोस्टर?

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल गांधी को रियल लाइफ बैटमैन बताने वाले पोस्टर चर्चा में हैं। हाल ही में एक सोशल मीडिया सत्र के दौरान राहुल...


thumb

आर्थिक आधार पर आरक्षण का मायावती ने किया कड़ा विरोध, बताया विकसित भ...

बसपा प्रमुख मायावती ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग का कड़ा विरोध करते हुए इसे संवैधानिक उद्देश्यों के विपरीत बताया है। उन्होंने तर्क दिया कि जाति...