नई दिल्ली(वीएनएस)।दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल गांधी को रियल लाइफ बैटमैन बताने वाले पोस्टर चर्चा में हैं। हाल ही में एक सोशल मीडिया सत्र के दौरान राहुल गांधी से पूछा गया था कि क्या वे बैटमैन हैं, जिस पर उन्होंने मजाकिया जवाब दिया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी तुलना इस सुपरहीरो से की जा रही है।
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टरों ने शनिवार को राजनीतिक हलकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सबका ध्यान खींचा। इन पोस्टरों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'रियल लाइफ बैटमैन' के रूप में पेश किया गया है। पोस्टर पर लिखा है, "द साइलेंट गार्जियन, ए वॉचफुल प्रोटेक्टर। एलओपी राहुल गांधी, द रियल लाइफ बैटमैन।"
सोशल मीडिया पर क्यों चर्चा में आई बैटमैन वाली छवि?
दरअसल, राहुल गांधी की 'बैटमैन' वाली छवि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही है। इस महीने की शुरुआत में राहुल गांधी ने युवाओं और खासकर जेन जी से सीधे जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग (Ask Me Anything) सेशन किया था। इस दौरान उनसे शिक्षा, छात्र आंदोलनों, राजनीति और दर्शन समेत कई मुद्दों पर सवाल पूछे गए थे।
इसे भी पढ़ें: भारत बनेगा पोत निर्माण का वैश्विक केंद्र, Rajnath Singh ने बंगाल में 3,500 करोड़ की योजनाओं की रखी नींव
क्या आप बैटमैन हैं?
सेशन के दौरान एक यूजर ने राहुल गांधी से सीधे सवाल किया, "क्या आप बैटमैन हैं?" राहुल ने भी इस सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, "बस इतना कह सकते हैं कि किसी ने कभी मुझे और बैटमैन को एक ही कमरे में नहीं देखा है।"
इसके बाद कांग्रेस ने इस बातचीत के कुछ वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। राहुल गांधी का बारिश में खड़े होकर वीडियो पोस्ट करना और उसके बैकग्राउंड में 'द डार्क नाइट' फिल्म की थीम का इस्तेमाल होना इस पूरे संदर्भ को और चर्चा में ले आया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की तुलना काल्पनिक सुपरहीरो बैटमैन से करने वाले मीम और पोस्ट तेजी से शेयर किए जा रहे हैं।
सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के जाने और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने के राजस्थान सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती ...
भाजपा मुख्यालय में रविवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश प्रभारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित सात चुनावी...
महाराष्ट्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पुणे में छात्रों के साथ हुए संवाद कार्यक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है।
महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने पुणे में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है
बसपा प्रमुख मायावती ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग का कड़ा विरोध करते हुए इसे संवैधानिक उद्देश्यों के विपरीत बताया है। उन्होंने तर्क दिया कि जाति...