रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के स्टार कॉमेडी किंग अमलेश नागेश और मन कुरैशी की जोड़ी तीन साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। नीलजय फिल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘तोर मयारु मोर मयारु’ में अमलेश नागेश आधुनिक यूट्यूबर माही के किरदार में नजर आएंगे। वहीं मन कुरैशी भावुक और दिल जीत लेने वाले बैंड मास्टर महिंदर की भूमिका में दिखेंगे।
‘तोर मयारु मोर मयारु’ के निर्माता प्रणय गर्ग और को-प्रोड्यूसर निशेष त्रिपाठी हैं। निर्देशन की कमान राहुल प्रताप सिंह ने संभाली हैl तोर मयारु मोर मयारु’ को प्रसिद्ध फिल्म मेकर मनीष मानिकपुरी प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 22 अगस्त को राजधानी रायपुर के एक सितारा हॉटल में छत्तीसगढ़ फ़िल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन समेत सतीश जैन, मनोज वर्मा, संतोष जैन, योगेश अग्रवाल, मोहन सुंदरानी, लखी सुंदरानी, अनुमोद राजवैद्य, अनुपम वर्मा, अनिरुद्ध दुबे एवं पवन सिंह के जैसी हस्तियों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ।फिल्म में संजय महानंद, सतीश जैन, उपासना वैष्णव, उर्वशी साहू, रजनीश झांझी, प्रदीप शर्मा, हेमलाल कौशल, अंजलि चौहान और क्रांति दीक्षित जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्म में लोक गीतों की मिठास और पुरानी परंपराओं को भी रुपहले पर्दे पर उतारा गया है। सोशल मीडिया के जुनून वाली नई पीढ़ी का स्टाइल फिल्म में देखने को मिलेगा।
फिल्म की नायिका इशिका यादव चुलबुली गांव की लड़की तथा काजल सोनबेर शहर की स्मार्ट लड़की ‘गायत्री’ के किरदार में नजर आएंगी। अमलेश, मन, इशिका व काजल इन चार मुख्य किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती कहानी में हंसी, रोमांस और भावनाओं का खूबसूरत मेल है। फिल्म में सात मनमोहक गीत हैं, जिनके लिए अनुराग शर्मा, अल्का चंद्राकर और अनुपमा निश्रा जैसे सुरीले गायकों ने अपनी आवाज दी है। संगीत नवलदास मानिकपुरी, अनुराग शर्मा और परवेज खान का है।
पारिवारिक मनोरंजन के तौर पर बनाई गई ‘तोर मयारु मोर मयारु’ में कॉमेडी, रोमांस और भावनाओं का ऐसा संगम है, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखने का दम रखता है। ट्रेलर लॉच कार्यक्रम का संचालन आरजे नमित ने किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा और रायपुरा में देर रात हुए दोहरे हत्याकांड पर ग...
राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों वारदातें डीडी नगर थाना क्षेत्र में सामने आई हैं। घटनाओं के बाद इ...
भारतीय जनता पार्टी ने NGO प्रकोष्ट की जिला कार्यकरणियों की चयनित नामों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के 16 कार्यकर्ताओं को इस लिस्ट के आधार पर जिम्...
सावन के पवित्र माह में दुर्ग जिले की धरती एक बार फिर भक्ति, आस्था, सनातन एकता और सामाजिक समरसता के विराट संगम की साक्षी बनी।
गिरनार तीर्थ की यात्रा का भावपूर्ण अनुभव रविवार को विवेकानंद नगर से टेगौर नगर तक दिखाई दिया।