भिलाई (वीएनएस)। सावन के पवित्र माह में दुर्ग जिले की धरती एक बार फिर भक्ति, आस्था, सनातन एकता और सामाजिक समरसता के विराट संगम की साक्षी बनी। शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन एकता, सामाजिक समरसता, संस्कृति जागरण और नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ भव्य शिवनाथ कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।
33 किलोमीटर लंबे कांवड़ यात्रा मार्ग पर करीब 55 स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा सेवा और स्वागत की व्यवस्था की गई। इसी क्रम में सूरज साहू की पहल पर रेड ड्रॉप संस्था की टीम एवं हाईटेक हॉस्पिटल के सहयोग से सुपेला कर्मा चौक, चंद्र मौर्य टॉकीज के पास स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में कांवड़ यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
रेड ड्रॉप संयोजक सूरज साहू के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान में भाजपा नेत्री दिव्या विद्या रतन भसीन, श्रीमती तुलसी साहू, सह प्रभारी ओबीसी मोर्चा सलाहकार एवं युवा नेता प्रेम किशन साहू, फाउंडर अखिलेश तिवारी, माही तिवारी, युवा संयोजक अजीत साहू, रेड ड्रॉप के महासचिव कबीर साहू, फाउंडर हीरा शंकर साहू, शम्भू साहू, सनत साहू, दुष्यन्त साहू एवं सोशल वर्कर मिनाज सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कांवड़ यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक समितियों द्वारा कांवड़ यात्रियों का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। आयोजकों ने कहा कि शिवनाथ कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि भाईचारे, सामाजिक समरसता, सनातन एकता, संस्कृति जागरण और नशामुक्त समाज का संदेश देने वाला अभियान भी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा और रायपुरा में देर रात हुए दोहरे हत्याकांड पर ग...
राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों वारदातें डीडी नगर थाना क्षेत्र में सामने आई हैं। घटनाओं के बाद इ...
भारतीय जनता पार्टी ने NGO प्रकोष्ट की जिला कार्यकरणियों की चयनित नामों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के 16 कार्यकर्ताओं को इस लिस्ट के आधार पर जिम्...
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के स्टार कॉमेडी किंग अमलेश नागेश और मन कुरैशी की जोड़ी तीन साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं।
गिरनार तीर्थ की यात्रा का भावपूर्ण अनुभव रविवार को विवेकानंद नगर से टेगौर नगर तक दिखाई दिया।