रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, दो युवकों की मौत से मचा हड़कंप

Posted On:- 2026-08-24




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों वारदातें डीडी नगर थाना क्षेत्र में सामने आई हैं। घटनाओं के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

रायपुरा चौक पर विवाद के बाद खूनी खेल
पहली घटना रायपुरा चौक स्थित सुमीत बाजार के सामने की है। जानकारी के मुताबिक, देर रात टिकेंद्र देवांगन और कैलाश निषाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान टिकेंद्र देवांगन ने कैलाश निषाद पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद कैलाश ने चाकू छीनकर टिकेंद्र पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण टिकेंद्र देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, कैलाश निषाद भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चंगोराभाठा में रंजिश में युवक पर चाकू से हमला
दूसरी वारदात चंगोराभाठा इलाके में हुई। यहां आपसी रंजिश के चलते भोला विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

आरोप है कि आशीष नामक युवक ने भोला विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल भोला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान मेकाहारा में उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी
एक ही थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की दो घटनाओं में दो युवकों की मौत के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दोनों मामलों में घटनाओं के कारण, आरोपियों की भूमिका और विवाद की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।



Related News
thumb

राजधानी में फिर डबल मर्डर, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : कन्हैया

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा और रायपुरा में देर रात हुए दोहरे हत्याकांड पर ग...


thumb

बीजेपी जिला NGO प्रकोष्ट के सह संयोजक बने किशन शर्मा

भारतीय जनता पार्टी ने NGO प्रकोष्ट की जिला कार्यकरणियों की चयनित नामों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के 16 कार्यकर्ताओं को इस लिस्ट के आधार पर जिम्...


thumb

कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए रेड ड्रॉप और हाईटेक हॉस्पिटल ने लगा...

सावन के पवित्र माह में दुर्ग जिले की धरती एक बार फिर भक्ति, आस्था, सनातन एकता और सामाजिक समरसता के विराट संगम की साक्षी बनी।


thumb

तीन साल बाद फिर धमाल मचाएंगे अमलेश और मन, ‘तोर मयारु मोर मयारु’ का ...

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के स्टार कॉमेडी किंग अमलेश नागेश और मन कुरैशी की जोड़ी तीन साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं।


thumb

विवेकानंद नगर से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की गिरनार तीर्थ की भाव यात्रा

गिरनार तीर्थ की यात्रा का भावपूर्ण अनुभव रविवार को विवेकानंद नगर से टेगौर नगर तक दिखाई दिया।