‘बने खाबों, बने रहिबों’ अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच

Posted On:- 2026-08-24




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिले की वर्षा ऋतु एवं आगामी राखी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य जनित बीमारियों एवं संक्रमण की रोकथाम तथा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में ‘बने खाबों, बने रहिबों’ राज्य स्तरीय विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के अंतर्गत 19 से 23 अगस्त 2026 तक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं, खाद्य परोसने वाले संस्थानों, रेस्टोरेंट एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया है। 

इस निरीक्षण के दौरान पेयजल की गुणवत्ता, बासी खाद्य पदार्थों का उपयोग, शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, अखबारी कागज के उपयोग तथा खाद्य पदार्थों की स्वच्छता एवं सुरक्षित रख-रखाव की जांच की गई है साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की गई। और खाद्य कारोबारियों एवं उपभोक्ताओं को अस्वच्छ एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य खाद्य कारोबारियों को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के दिशा-निर्देशों से अवगत कराना तथा आमजन में स्वच्छ एवं स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देना है। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य पदार्थों की स्वच्छता एवं सुरक्षा, रसोईघर की साफ-सफाई तथा प्रतिष्ठान में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। और खाद्य विक्रेताओं को पनीर एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की खरीदी-विक्रय में निर्धारित गुणवत्ता एवं मानकों का पालन करने तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण कच्चे खाद्य पदार्थों का उपयोग करने की समझाइश दी गई। अभियान के तहत जिले के बचेली क्षेत्र से परीक्षण हेतु 05 विधिक नमूने एवं 05 सर्विलांस नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि कोई नमूना अमानक पाया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।



Related News
thumb

गाजरघास के खिलाफ बीजापुर में जागरूकता की मुहिम, स्कूलों से खेतों तक...

गाजरघास यानी पार्थेनियम हिस्टेरोफोरस ( Parthenium hysterophorus) एक अत्यंत हानिकारक एवं तेजी से फैलने वाला खरपतवार है, जो फसलों की उत्पादकता प्रभाव...


thumb

चिंतावागु नदी बनी चुनौती तो नगर सेना बनी सहारा, बोट से ग्रामीणों को...

जिले में लगातार बारिश के चलते नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो रहा है। ऐसी विषम परिस्थितियों में जिला प्रशासन ...


thumb

सुशासन से बदली डल्ला की तस्वीर, ललिता बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब सुदूर और कभी नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में भी बदलाव की नई क...


thumb

तालाब में पाली मछलियां, मुनाफे से संवारी जिंदगी -शंकर कुड़ियम बने आत...

जिले के ग्रामीण अंचलों में शासकीय योजनाएं किसानों और ग्रामीणों के लिए आय के नए अवसर खोल रही हैं। मत्स्य पालन विभाग के मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ...


thumb

“भाई का प्यार, बहनों का सम्मानकृमहतारी वंदन से सशक्त छत्तीसगढ़ महान”

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना जिले की महिला...


thumb

सुकमा जिले में अब तक 787.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक सुकमा तहसील में 1249.2 मिलीमीटर, दोरनापाल तहसील मे...