तालाब में पाली मछलियां, मुनाफे से संवारी जिंदगी -शंकर कुड़ियम बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

Posted On:- 2026-08-24




शासकीय योजना और मत्स्य विभाग के मार्गदर्शन से 594 किलो मछली का उत्पादन, ₹95,600 का शुद्ध लाभ

बीजापुर (वीएनएस)। जिले के ग्रामीण अंचलों में शासकीय योजनाएं किसानों और ग्रामीणों के लिए आय के नए अवसर खोल रही हैं। मत्स्य पालन विभाग के मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ लेकर जिले के शंकर कुड़ियम ने निजी तालाब में मछली पालन को आय का बेहतर साधन बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। 

कुड़ियम ने 0.45 हेक्टेयर निजी तालाब में मछली पालन का कार्य शुरू किया। मत्स्य पालन विभाग द्वारा तालाब की तैयारी में मार्गदर्शन देने के साथ मत्स्य पालन प्रसार योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर उन्नत मत्स्य बीज एवं मछली पकड़ने के लिए जाल सामग्री उपलब्ध कराई गई। शासकीय योजना से मिले सहयोग और तकनीकी मार्गदर्शन से उन्हें मछली पालन को व्यवस्थित एवं लाभकारी तरीके से संचालित करने में मदद मिली।

594 किलो मछली का उत्पादन, करीब एक लाख का शुद्ध लाभ-  शंकर कुड़ियम ने अपने तालाब से 594 किलोग्राम मछली का उत्पादन प्राप्त किया। इस व्यवसाय में उनकी कुल लागत ₹0.350 लाख (₹35 हजार) रही, जबकि उन्होंने ₹1.306 लाख (₹1 लाख 30 हजार 600 रुपये) की कुल आय अर्जित की। इस तरह उन्हें ₹0.956 लाख यानी ₹95,600 का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। यह सफलता बताती है कि यदि स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए वैज्ञानिक पद्धति और शासकीय योजनाओं का लाभ लिया जाए, तो मत्स्य पालन ग्रामीण परिवारों के लिए आय का मजबूत एवं टिकाऊ माध्यम बन सकता है।

अन्य ग्रामीणों के लिए प्रेरणा बने शंकर कुड़ियम- मत्स्य पालन विभाग के मार्गदर्शन और शासकीय योजना के सहयोग से शंकर कुड़ियम ने मछली पालन को सफल व्यवसाय के रूप में अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य किसानों एवं ग्रामीणों के लिए भी प्रेरणादायक है। शंकर कुड़ियम की सफलता की कहानी यह संदेश देती है कि गांव में उपलब्ध संसाधनों और सही तकनीकी मार्गदर्शन को शासकीय योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भरता की नई राह बनाई जा सकती है।



Related News
thumb

राखी का रिश्ता भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक : भरोसा, सुरक्षा की भावना...

राखी का रिश्ता भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक तथा भरोसा, सुरक्षा और साथ का भी रिश्ता है। इसी भावना को साकार करती शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं औ...


thumb

महतारी वंदन हर महीने का उपहार, संग में विष्णु भैया का प्यार, केवंरा...

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और उस भरोसे का प्रतीक है, जिसमें भाई अपनी बहन के सुख, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत...


thumb

छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें तराशने का सुनहरा अवसरर :...

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं की खेल प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें निखारने और भविष्य के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार करने के उद...


thumb

स्व-सहायता समूह से मिली नई राह, लखपति दीदी बनीं अंजू यादव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कुनकुरी की रहने वाली अंजू यादव कभी आर्थिक परेशानियो...


thumb

राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत करें निराकरण :...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं राजस्व प्रकरणों की प्रगति की व...


thumb

जश लर्न, जश क्वेस्ट, स्मार्ट क्लास सहित शैक्षणिक नवाचारों की प्रभाव...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, सीखने की क्षमता बढ़ाने तथा...