बीजापुर (वीएनएस)। जिले में लगातार बारिश के चलते नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो रहा है। ऐसी विषम परिस्थितियों में जिला प्रशासन एवं राहत-बचाव दल ग्रामीणों की मदद के लिए लगातार सक्रिय हैं।
इसी क्रम में तहसील बीजापुर अंतर्गत ग्राम चिन्नाकवाली के पास स्थित चिंतावागु नदी में नगर सेना की टीम ने बोट के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षित नदी पार कराया। चिंतावागु नदी में पानी का बहाव बढ़ने के कारण ग्रामीणों के लिए नदी पार करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। ऐसे समय में नगर सेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और बोट के जरिए ग्रामीणों को नदी के दूसरे छोर तक सुरक्षित पहुंचाने का कार्य किया। टीम द्वारा विशेष रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित तरीके से नदी पार कराया गया, ताकि आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपचार तक उनकी पहुंच बनी रहे।
नगर सेना के जवानों ने पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ बोट का संचालन करते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई। नदी के तेज बहाव के बीच जवानों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता ने ग्रामीणों को बड़ी राहत पहुंचाई।
मुश्किल घड़ी में ग्रामीणों के साथ खड़ा प्रशासन :
बारिश के मौसम में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होता है। ऐसे समय में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में ग्रामीणों को त्वरित सहायता मिल सके।
चिन्नाकवाली के पास चिंतावागु नदी में नगर सेना की टीम द्वारा किया गया यह प्रयास इसी संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था का उदाहरण है। ग्रामीणों ने संकट की स्थिति में सहायता उपलब्ध कराने के लिए नगर सेना के जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण आवागमन प्रभावित होने पर भी ग्रामीणों को आवश्यक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो। चिंतावागु नदी पर नगर सेना की टीम की यह पहल इसी जिम्मेदारी और सेवा भावना को दर्शाती है।
राखी का रिश्ता भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक तथा भरोसा, सुरक्षा और साथ का भी रिश्ता है। इसी भावना को साकार करती शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं औ...
रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और उस भरोसे का प्रतीक है, जिसमें भाई अपनी बहन के सुख, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत...
छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं की खेल प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें निखारने और भविष्य के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार करने के उद...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कुनकुरी की रहने वाली अंजू यादव कभी आर्थिक परेशानियो...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं राजस्व प्रकरणों की प्रगति की व...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, सीखने की क्षमता बढ़ाने तथा...