दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला पंचायत दंतेवाड़ा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला समन्वयक पद पर संविदा भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के परिपालन में कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा एवं साक्षात्कार में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची, चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी की जा रही है।
कार्यालय जिला पंचायत द्वारा 09 जून 2026 के माध्यम से जिला समन्वयक पद पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है। अभ्यर्थी मेरिट सूची, चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला पंचायत दंतेवाड़ा के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अलावा जिले की आधिकारिक वेबसाइट दंतेवाड़ा डॉट एनआईसी डॉट इन पर भी जानकारी उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से अपील है कि वे भर्ती से संबंधित आगामी प्रक्रिया एवं आवश्यक निर्देशों की जानकारी के लिए नियमित रूप से कार्यालय जिला पंचायत दंतेवाड़ा के सूचना पटल अथवा जिले की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
गाजरघास यानी पार्थेनियम हिस्टेरोफोरस ( Parthenium hysterophorus) एक अत्यंत हानिकारक एवं तेजी से फैलने वाला खरपतवार है, जो फसलों की उत्पादकता प्रभाव...
जिले में लगातार बारिश के चलते नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो रहा है। ऐसी विषम परिस्थितियों में जिला प्रशासन ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब सुदूर और कभी नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में भी बदलाव की नई क...
जिले के ग्रामीण अंचलों में शासकीय योजनाएं किसानों और ग्रामीणों के लिए आय के नए अवसर खोल रही हैं। मत्स्य पालन विभाग के मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना जिले की महिला...
भू-अभिलेख अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक सुकमा तहसील में 1249.2 मिलीमीटर, दोरनापाल तहसील मे...