दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा संचालित जिला विज्ञान केंद्र में तृतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की स्मृति में आयोजित विज्ञान महोत्सव में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा, सक्षम विद्यालय जावांगा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आवारभाटा, छू लो आसमान (बालिका) सहित विभिन्न विद्यालयों के 70 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा के उपाध्यक्ष गुप्त कैलाश मिश्र, विशिष्ट अतिथि पार्षद श्रवण कड़ती, द्वारा किया गया इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक हरीश गौतम तथा जिला विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी वेंकट ताटी उपस्थित थे। मौके पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण जल रॉकेट निर्माण कार्यशाला रहा। और विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं द्वारा बेकार प्लास्टिक बोतलों और गत्ते की सहायता से अपने जल रॉकेट तैयार किए। इस दौरान उन्हें वायुगतिकी और न्यूटन के गति के नियमों को प्रयोग के माध्यम से समझाया गया। इसके बाद विज्ञान केंद्र के मैदान में विद्यार्थियों द्वारा तैयार रॉकेटों ने पानी और वायु के दबाव से सफल उड़ान भरी। रॉकेटों को आसमान में उड़ता देख विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के सहयोग से 360 डिग्री चलित तारामंडल प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने तारों, ग्रहों, आकाशगंगाओं और अंतरिक्ष से जुड़े विभिन्न विषयों को रोचक एवं जीवंत तरीके से समझा। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आवारभाटा की कक्षा 9वीं की छात्रा आयुषी साहू ने प्रथम, वाणी साहू ने द्वितीय तथा मनीता बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में पल्लवी यादव, सुगंध, डालेंद्र एवं तनु साहू को उत्कृष्ट कलाकृतियों के लिए पुरस्कृत किया गया। समापन अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन रावटे, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावांगा के राघवेंद्र दीवान तथा जिला विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी वेंकट ताटी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। सभी 70 प्रतिभागी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी दिए गए।
जिला विज्ञान केंद्र के प्रधान संग्रहाध्यक्ष एवं केंद्र प्रमुख उपेंद्र गौतम इस मौके पर बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक दृष्टिकोण और प्रयोगशीलता को बढ़ावा देना है, ताकि दक्षिण बस्तर के विद्यार्थी भविष्य में विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला विज्ञान केंद्र की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विज्ञान संचारक डिकेश यादव, रोशनी ताती, मंगलू पोडियम एवं अनुसेवक मुकेश शोरी ने कार्यशाला सामग्री प्रबंधन, तकनीकी सहयोग और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाई।
गाजरघास यानी पार्थेनियम हिस्टेरोफोरस ( Parthenium hysterophorus) एक अत्यंत हानिकारक एवं तेजी से फैलने वाला खरपतवार है, जो फसलों की उत्पादकता प्रभाव...
जिले में लगातार बारिश के चलते नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो रहा है। ऐसी विषम परिस्थितियों में जिला प्रशासन ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब सुदूर और कभी नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में भी बदलाव की नई क...
जिले के ग्रामीण अंचलों में शासकीय योजनाएं किसानों और ग्रामीणों के लिए आय के नए अवसर खोल रही हैं। मत्स्य पालन विभाग के मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना जिले की महिला...
भू-अभिलेख अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक सुकमा तहसील में 1249.2 मिलीमीटर, दोरनापाल तहसील मे...