महतारी वंदन की 30वीं किस्त बनी रक्षाबंधन का उपहार, ममता ने कहा विष्णु भैया ने त्योहार बनाया खास

Posted On:- 2026-08-24




बिलासपुर (वीएनएस)। शहर की रहने वाली ममता यादव महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं। रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले योजना की 30वीं किस्त की राशि प्राप्त होने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। त्योहार के पहले आर्थिक सहायता मिलने से ममता यादव के लिए इस बार का रक्षाबंधन और भी खास बन गया है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ परिवार की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं में सहयोग करने का अवसर देती है।

ममता यादव ने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक है। ऐसे में त्योहार से पहले महतारी वंदन योजना की किस्त मिलना उनके लिए किसी खुशी के उपहार से कम नहीं है। राशि मिलने से वह रक्षाबंधन की तैयारियां बेहतर तरीके से कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार के पहले आर्थिक मदद मिलने से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत होती है और त्योहार की खुशियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ’’“विष्णु भैया ने हमें रक्षाबंधन के पहले ही उपहार दे दिया।”’’ उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। नियमित किस्त मिलने से महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार राशि का उपयोग कर पा रही हैं और परिवार के लिए भी आर्थिक सहयोग दे रही हैं।



Related News
thumb

राखी का रिश्ता भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक : भरोसा, सुरक्षा की भावना...

राखी का रिश्ता भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक तथा भरोसा, सुरक्षा और साथ का भी रिश्ता है। इसी भावना को साकार करती शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं औ...


thumb

महतारी वंदन हर महीने का उपहार, संग में विष्णु भैया का प्यार, केवंरा...

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और उस भरोसे का प्रतीक है, जिसमें भाई अपनी बहन के सुख, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत...


thumb

छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें तराशने का सुनहरा अवसरर :...

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं की खेल प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें निखारने और भविष्य के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार करने के उद...


thumb

स्व-सहायता समूह से मिली नई राह, लखपति दीदी बनीं अंजू यादव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कुनकुरी की रहने वाली अंजू यादव कभी आर्थिक परेशानियो...


thumb

राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत करें निराकरण :...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं राजस्व प्रकरणों की प्रगति की व...


thumb

जश लर्न, जश क्वेस्ट, स्मार्ट क्लास सहित शैक्षणिक नवाचारों की प्रभाव...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, सीखने की क्षमता बढ़ाने तथा...