कलेक्टर कुंदन कुमार ने सुनीं आम जनता की समस्याएं

Posted On:- 2026-08-25




कलेक्टर जनदर्शन में दूरदराज गांवों से आए आवेदकों के बीच जाकर की मुलाकात

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)।कलेक्टर   कुंदन  कुमार ने आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के दूरदराज इलाकों से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उचित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने आवेदकों के बीच जाकर न सिर्फ व्यक्तिगत रूप से बातचीत की, बल्कि उनकी समस्याओं व मांगों को गंभीरता से सुना। इसके पश्चात प्रत्येक आवेदन की समीक्षा करते हुए जिला स्तर के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में आज कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं व मांगों का त्वरित एवं स्पष्ट निराकरण किया जाए। साथ ही आवेदकों को यह भी साफ तौर पर बताएं कि वे पात्र हैं अथवा अपात्र। उन्होंने सभी अधिकारियों को ग्राम स्तर पर लगातार दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण में गंभीरता दिखाने की बात कही। साथ ही कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता लाते हुए अंतिम छोर पर मौजूद लोगों तक शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया।

प्रत्येक शुक्रवार को दूरस्थ ब्लॉकों के स्वास्थ्य केन्द्रों में बैठेंगे सीएमएचओ-डीपीएम

इस दौरान कलेक्टर   कुंदन   कुमार ने कहा कि कांकेर जिले का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है, किंतु विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण में फोकस रहेगा। कोयलीबेड़ा, आमाबेड़ा, अंतागढ़, दुर्गूकोंदल जैसे अंदरूनी क्षेत्रों का अब तक अपेक्षित विकास नहीं हुआ है, जहां खास तौर पर ध्यान देना होगा। इन गांवों में कैम्प लगाकर प्रत्येक ग्रामीण का आधार तथा जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाना बेहद जरूरी है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि माह के प्रत्येक शुक्रवार को दूरस्थ ब्लॉक मुख्यालयों में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत से अवगत होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक दौरा करेगें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि माह के प्रत्येक शुक्रवार को सीएमएचओ तथा डीपीएम कोयलीबेड़ा, आमाबेड़ा, दुर्गूकोंदल तथा अंतागढ़ व अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में रहकर पहले क्षेत्र का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगे तथा इसके बाद बैठक लेकर योजनावार समीक्षा करेंगे।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का समय सीमा में हो निराकरण

इस दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल है तथा इसमें प्राप्त शिकायतों को अधिकारी हल्के में न लें। उन्होंने सभी अधिकारियों को इसमें प्राप्त आवेदनों को बारीकी से देखने व परीक्षण कर एल-1 तथा एल-2 स्तर पर निराकरण समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि चूंकि इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर पर होती है, इसलिए निराकरण की गुणवत्ता पूरी सतर्कता के साथ सभी अधिकारी करें। इसके अलावा उन्होंने स्कूल शिक्षा, राजस्व, समाज कल्याण, नगरीय प्रशासन, खाद्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय  जितेन्द्र कुर्रे, ए.एस. पैकरा, सभी अनुभाग के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक...

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कृषि, पशुधन चिकित्सा, मत्स्...


thumb

नियम विरूद्ध कीटनाशी का व्यापार करने वाले विक्रेताओं पर कृषि विभाग ...

कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा कीटनाशकों के अवैध एवं नियम विरूद्ध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के उद...


thumb

मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन...


thumb

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से प्रिया पाण्डेय की रक्षाबंधन की ...

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...


thumb

मिनीमात बांगो बांध के जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट

24 अगस्त को सुबह 8ः00 बजे से शाम 4ः30 के बीच बांगो बांध में पानी का आवक कम होने से जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट पायी गयी। कार्यपालन अभियंता एस के भा...


thumb

जलकर बकाया पर सरचार्ज में 50 फीसदी की छूट

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की विकसित कॉलोनियों में आबंटित संपत्तियों के बकायादारों के लिए राहत की योजना लागू की गई है। इसके तहत्...