ग्रामीणो के साथ जमीन में बैठकर जिला पंचायत सीईओ ने सुनी मन की बात

Posted On:- 2026-08-25




प्रत्येक हितग्राही की सहूलियत के लिए प्रशासन की टीम हमेशा तैयार : योगेन्द्र

कोरिया (वीएनएस)।कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर हितग्राहियों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में गत दिवस जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  योगेन्द्र श्रीवास ने  बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पटमा एवं ग्राम पंचायत गढतर पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात की और जमीन पर बैठकर आम ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। जनचौपाल में सभी से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। साथ ही भ्रमण में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत की टीम उपस्थित रही।

निर्मित आवासों का निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ  योगेन्द्र श्रीवास ने ग्राम पंचायतों में पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत हितग्राहियों के नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान पक्के आवास से बढ़ी सहूलियत पर हितग्राहियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम पंचायतों में निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों से सीधे संवाद कर आवास निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

दरी में बैठ कर सीधा संवाद

अपने निरीक्षण भ्रमण में ग्राम पंचायतों में पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ  योगेन्द्र श्रीवास ने हितग्राहियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान वह सहजता से दरी में बैठकर ग्रामीणों को सुनते रहे। पहले उनके खाते में उपलब्ध राशि की जानकारी लेने के बाद उनहोने सभी हितग्राहियों से एक एक कर उनके पास आवास निर्माण करने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी ली। ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों से सीधे जानकारी लेते हुए उन्होने मैदानी अमले को निरंतर संवाद कर हितग्राहियों को संसाधन जुटाने में आवश्यक मदद करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवास निर्माण से संबंधित विषयों के निराकरण हेतु जन चौपाल आयोजित की गई।

निरंतर संपर्क से समाधान

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देश पर आयोजित जनचौपाल को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ  योगेन्द्र श्रीवास ने कहा कि प्रत्येक हितग्राही सजग होकर अपने लाभ के लिए ग्राम पंचायतों में संपर्क करें और किसी भी तरह की मदद के लिए प्रशासन की टीम हमेशा तत्पर हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को आबंटित आवास निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा हो इसके लिए मैदानी टीम निरंतर संपर्क बनाए हुए है।



Related News
thumb

विष्णु भैया के स्नेह से बहनों की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं खास

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व है। इस बार महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से प्रदेश की...


thumb

महतारी वंदन योजना से चंदापुरी के चेहरे पर आई खुशी

महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। कोरिया जिले के ग्राम बांधपारा सरडी निवासी श्रीमती चंदापुरी को योजना के तहत हर माह...


thumb

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का किया निरीक्षण

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्त...


thumb

बिलाईगढ़ में हुआ पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ

बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का शुभारंभ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, विधायक कविता प्राण लहरे और स...


thumb

सीएम हेल्पलाइन से मजहर खान को मिली मदद, रोजगार पंजीयन का हुआ नवीनीकरण

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीयन विशेष आधार होता है। समय पर नवीनीकरण नहीं होने से पंजीयन निरस्त होने की स्थिति बन सकत...