विष्णु भैया के स्नेह से बहनों की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं खास

Posted On:- 2026-08-25




महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त से श्रीमती सुखसागर चौहान के परिवार में बढ़ी त्योहार की रौनक

कोरबा (वीएनएस)। रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व है। इस बार महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से प्रदेश की बहनों के लिए यह पर्व और भी खास हो गया है। कोरबा नगर के शारदा विहार निवासी श्रीमती सुखसागर चौहान के लिए भी रक्षाबंधन की खुशियां इस बार दोगुनी हैं। उनके खाते में महतारी वंदन योजना की राशि पहुंच चुकी है, जिससे वे पूरे उत्साह के साथ त्योहार की तैयारियों में जुटी हैं।

श्रीमती सुखसागर चौहान कहती हैं कि विष्णु भैया ने बहनों की जरूरतों और खुशियों का ध्यान रखते हुए रक्षाबंधन से पहले ही उनके खातों में राशि पहुंचाई है। उन्होंने कहा, पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पति से पैसे मांगने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। महतारी वंदन योजना की राशि समय पर हमारे खाते में आ जाती है और हम अपनी जरूरतें स्वयं पूरी कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाई जब अपनी बहन की जरूरत बिना कहे समझ ले, तो इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। विष्णु भैया भी हम छत्तीसगढ़ की बहनों की जरूरतों का ध्यान रखते हैं और समय पर हमारे खातों में राशि पहुंचाते हैं। इससे हमें सम्मान के साथ अपने परिवार के लिए निर्णय लेने और अपनी जरूरतें पूरी करने का आत्मविश्वास मिला है।

राखी से पहले राशि मिलने पर श्रीमती चौहान ने कहा कि इस बार त्योहार की तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि योजना से मिली राशि से बच्चों के लिए नए कपड़े, मिठाई और राखी की खरीदारी करेंगी तथा पूरे परिवार के साथ उत्साह और उमंग से रक्षाबंधन मनाएंगी। उन्होंने कहा, ”विष्णु भैया केवल हम बहनों के बारे में नहीं सोचते, बल्कि हमारे परिवार और बच्चों की खुशियों का भी ध्यान रखते हैं। त्योहार से पहले राशि मिलने से इस बार रक्षाबंधन और भी खास हो गया है।“



Related News
thumb

महतारी वंदन योजना से चंदापुरी के चेहरे पर आई खुशी

महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। कोरिया जिले के ग्राम बांधपारा सरडी निवासी श्रीमती चंदापुरी को योजना के तहत हर माह...


thumb

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का किया निरीक्षण

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्त...


thumb

बिलाईगढ़ में हुआ पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ

बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का शुभारंभ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, विधायक कविता प्राण लहरे और स...


thumb

ग्रामीणो के साथ जमीन में बैठकर जिला पंचायत सीईओ ने सुनी मन की बात

कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरं...


thumb

सीएम हेल्पलाइन से मजहर खान को मिली मदद, रोजगार पंजीयन का हुआ नवीनीकरण

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीयन विशेष आधार होता है। समय पर नवीनीकरण नहीं होने से पंजीयन निरस्त होने की स्थिति बन सकत...