कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-08-25




सारंगढ़ बिलाईगढ़, (वीएनएस)।/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा एक्स-रे कक्ष एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक कविता लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, एसडीएम प्रफुल्ल रजक, गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

विष्णु भैया के स्नेह से बहनों की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं खास

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व है। इस बार महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से प्रदेश की...


thumb

महतारी वंदन योजना से चंदापुरी के चेहरे पर आई खुशी

महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। कोरिया जिले के ग्राम बांधपारा सरडी निवासी श्रीमती चंदापुरी को योजना के तहत हर माह...


thumb

बिलाईगढ़ में हुआ पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ

बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का शुभारंभ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, विधायक कविता प्राण लहरे और स...


thumb

ग्रामीणो के साथ जमीन में बैठकर जिला पंचायत सीईओ ने सुनी मन की बात

कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरं...


thumb

सीएम हेल्पलाइन से मजहर खान को मिली मदद, रोजगार पंजीयन का हुआ नवीनीकरण

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीयन विशेष आधार होता है। समय पर नवीनीकरण नहीं होने से पंजीयन निरस्त होने की स्थिति बन सकत...