शिवनाथ से देवबलौदा तक शिवमय हुई भिलाई, देवेंद्र यादव के साथ उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब

Posted On:- 2026-08-25




भिलाई (वीएनएस)। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की अगुवाई में हर वर्ष निकाली जाने वाली शिवनाथ कांवड़ यात्रा इस बार भी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। दुर्ग के शिवनाथ नदी घाट से कांवड़ियों ने जल उठाया और पैदल यात्रा करते हुए देवबलौदा स्थित प्राचीन भोलेनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया गया ।

कांवड़ यात्रा की शुरुआत सुबह करीब 6 बजे शिवनाथ नदी तट से हुई। कांवड़ियों ने नदी में स्नान कर शिवलिंग का दूध एवं जल से महाअभिषेक किया। इसके बाद संकल्प लेकर देवबलौदा के प्राचीन शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए यात्रा शुरू की गई।

दुर्ग से देवबलौदा तक भक्तिमय हुआ माहौल
कांवड़ यात्रा दुर्ग शहर से होते हुए कोतवाली थाना, दुर्ग बस स्टैंड, बत्तीसा बंगला चौक, सेक्टर-9 चौक, सेक्टर-7 चौक, सिविक सेंटर और सेक्टर-5 चौक से होकर आगे बढ़ी। सेक्टर-5 चौक पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

इस वर्ष दुर्ग में युवा कांग्रेस के नेता रौनक सचदेव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत मालवीय नगर चौक में किया गया जहां विशाल (बर्फानी ) शिवलिंग बनाई गई थी। युवा साथी सिख समाज, समाज सेवी अरविंदर सिंह खुराना ,अमन सागर,गुरलीन,सिमरन सिंह,रौनक भाटिया सहित बड़ी संख्या में युवा साथी एवं भक्त गण मौजूद थे।

इसके बाद यात्रा बत्तीस बंगला होते हुए सेक्टर 9 चौक पर हुडको वासी पार्षद सीजू एंथोनी, संदीप निरंकारी,केशव चौबे ,जावेद खान,अकरम खान, सहित हुडकोवासियों ने स्वागत किया गया।

स्टील क्लब चौक सेक्टर 7 में जुल्फीकार सिद्दीकी ने भूत पिशाच की झाकी के साथ युवा विधायक देवेंद्र यादव का अपने सैकड़ों साथियों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

ग्लोब चौक सेक्टर 10 में पार्षद MIC मेंबर  लक्ष्मीपति राजू ने अपने साथियों एवं वार्ड वासियों के साथ देवेंद्र एवं कांवड़ियों का स्वागत किया एवं भंडारा का स्टाल लगाकर भक्त जनों की सेवा की।

बेरोजगार चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 4 के अध्यक्ष सौरभ दत्ता,पार्षद साकेत चंद्राकर ब्लॉक के पदाधिकारी,वार्ड वासियों ने   कावड़ियों का स्वागत किया गया। 
वही युवा विधायक देवेंद्र की माता जी ने अपने पुत्र देवेंद्र को आशीर्वाद दिया और पुत्र के साथ साथ पैदल माता जी भी चलीं।

सेक्टर 2 चौक में पार्षद साधना सिंह, नोमिन साहू हरीश सिंह,अभिषेक अवस्थी, योहाना के साथ वार्ड वासी काफी तादात में देवेंद्र यादव का स्वागत किया जहां वार्ड की महिलाओं ने आरती उतार कर उन पर पुष्प की वर्षा की।

यात्रा के मार्ग में विभिन्न चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से कांवड़ियों का स्वागत किया गया। सेक्टर 2 BSNL चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा और उनकी टीम ने विशेष स्वागत की व्यवस्था की। यहां भव्य शिव धाम और बर्फानी शिवलिंग (बर्फ से) की आकृति की झांकी तैयार की गई थी, जहां विधायक देवेंद्र यादव ने पूजा-अर्चना भी की।

देवेंद्र यादव ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के द्वारा पूरे दिन चलने वाले महाभोग (शिव की रसोई) की तारीफ की और कहा कि में चाहता हु कि सौरभ भइया इसको रोजाना चलाए बाबा की कृपा रहेगी और ये कार्य आप कर बाबा की कृपा से कर लोगे मेरा सहयोग समर्थन रहेगा ।

कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण शिवमय बना रहा। युवा विधायक देवेंद्र यादव एवं भक्तों ने सेक्टर 1 मुर्गा चौक में युवा नेता आशीष यादव एवं उनकी टीम के द्वारा विश्राम करने फल, खिचड़ी और पानी की व्यवस्था सभी कावड़ियों के लिए की थी उसके बाद युवा विधायक देवेंद्र ने पुनः यात्रा शुरू करी और भारी उत्साह के साथ देवबलौदा पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया। सेक्टर 1 SBI बैंक के पास यूवा नेता रोशन रिजवी ने अपने समर्थकों के साथ विधायक का और कावड़ियों का स्वागत किया।

महिला भक्तों की भी रही बड़ी भागीदारी
इस बार कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। खुर्सीपार ब्लॉक की पूर्व अध्यक्ष तुलसी पटेल के अनुसार, बड़ी संख्या में महिला भक्त भी यात्रा का हिस्सा बनीं।

देवेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि में बाबा से प्रार्थना करता हूं कि भिलाई की संस्कृति और भिलाई की बसावट बची रहे और संघर्ष करने की ताकत बाबा मुझे प्रदान करें। 

इस कावड़ यात्रा के अवसर पर महापौर नीरज पाल,पूर्व विधायक अरुण वोरा,जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, बृज मोहन सिंह,पार्षद लालचंद वर्मा,आदित्य सिंह,केशव चौबे,सीजू एंथोनी,संदीप निरंकारी,साकेत चंद्राकर,वीरेंद्र यादव,मालती ठाकुर,राकेश ठाकुर, अभिषेक मिश्रा,आकाश यादव,यशराज,शरद मिश्रा,नरसिंह नाथ,निरंजन बिसाई,रफीक अहमद, जावेद खान,सतनाम सिंह,धन्नू मिश्रा,ख्वाजा अहमद,इमरान खान,प्रभाकर सहित बड़ी संख्या में कावड़िया एवं कार्यकर्ता महिला पुरुष मौजूद थे ।



Related News
thumb

जैन दादाबाड़ी में जेन अल्फा ने दादागुरुदेव इक्तिसा और महाआरती में भा...

जिनकुशल सुरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में जारी 21 दिवसीय इक्तिसा जाप 15 वे दिन जेन अल्फा (बच्चों) ने इक्तिसा जाप व महाआरती में उत्साहपूर्वक भाग लिया




thumb

सावन के अंतिम सोमवार कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने किया रुद्राभिषेक

कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव श्री राजकुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर


thumb

शिवनाथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुए विधायक चंद्राकर, महमरा एनिकट में...

सावन माह के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपका


thumb

शिवमहापुराण सुनने पहुंचे इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’

जयंती स्टेडियम में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजित सावन शिवमहापुराण कथा के तृतीय वर्ष के आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।