नारायणपुर (वीएनएस)। जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से 2 सितंबर 2026 को जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन मंगलवार को होने वाली समय-सीमा बैठक के तुरंत बाद किया जाना प्रस्तावित है। जिला अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं समीक्षा की जाएगी।
बैठक में प्रस्तावित एजेंडा के अनुसार सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपायों तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ...
जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 10 अगस्त से जारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के समापन समारोह दिवस पर देर रात भजन सम्राट राहुल झा...
दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय निकायों में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की...
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। शम्भाला फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का ऑफिशि...
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने देहदान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजनांतर्गत शहर के पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकर...