’महतारी वंदन योजना से बदली सुखमती पोयाम की जिंदगी’

Posted On:- 2026-08-25




’महतारी वंदन की 31वीं किस्त से रक्षाबंधन पर राखी और मिठाई खरीदेंगी सुखमती’

नारायणपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का नया आधार बन रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से जिले की ग्रामीण एवं जरूरतमंद महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ परिवार की जिम्मेदारियों में भी सहयोग कर रही हैं। ग्राम कुन्दला निवासी सुखमती पोयाम की है, जिनके लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारा बनने के साथ खुशियों का माध्यम भी बनी है।

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में प्राप्त एक हजार रुपये का उपयोग सुखमती पोयाम इस बार रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों में करेंगी। वे इस राशि से अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदने की तैयारी कर रही हैं। योजना से प्राप्त राशि को लेकर उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलकता है। सुखमती पोयाम ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा,रक्षाबंधन के त्योहार में इस राशि से राखी और मिठाई खरीदूंगी। हमारे बड़े भैया ने हमें राखी का पैसा दिया है। इसके लिए धन्यवाद विष्णु भैया।

उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक रूप से काफी उपयोगी है। वे प्राप्त राशि का उपयोग सोच-समझकर परिवार की जरूरतों और खुशियों को पूरा करने में करती हैं। योजना ने उन्हें आर्थिक निर्णयों में आत्मविश्वास दिया है और परिवार की जिम्मेदारियों में भागीदारी निभाने का अवसर भी प्रदान किया है। सुखमती पोयाम का कहना है कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है। योजना ग्रामीण एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के साथ सम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना भी मजबूत कर रही है।



Related News
thumb

कोकियाखार शासकीय उचित मूल्य दुकान की शिकायत पर खाद्य विभाग ने की जांच

जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकियाखार स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में एक माह का चावल रोकने तथा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर ...


thumb

जिले में 01 जून से अब तक 6951.1 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 87.6 प्रतिशत

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 25 अगस्त 2026 तक 6951.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औस...


thumb

महतारी वंदन से हर माह महिलाओं को मिल रहा सम्मान और आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की ज...


thumb

ऊर्जा के भविष्य पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, राष्ट्रीय विज्ञान सं...

विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन मंगलवार को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा में किय...


thumb

ग्राम सभा व जनसंवाद 2.0 के माध्यम से ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी अध...

जिले में ग्राम सभा एवं जनसंवाद 2.0 कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अ...


thumb

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय म...

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार दन्तेवाड़ा जिले में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्...