राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार

Posted On:- 2026-08-25




महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ने बढ़ाई रक्षाबंधन की खुशियां, बहनों को मिला आर्थिक संबल

अम्बिकापुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को निभाने में भी सहयोग प्रदान कर रही है। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर यह योजना बहनों के लिए विशेष खुशियां लेकर आई है।

लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लटोरी निवासी ममता राजवाड़े महिमा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं तथा जेंडर गतिविधियों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन्हें नियमित रूप से प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त होती है। योजना की 31वीं किस्त समय पर मिलने से इस वर्ष रक्षाबंधन का उत्साह और भी बढ़ गया है।

ममता राजवाड़े कहती हैं कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि ने इस पर्व की तैयारियों को आसान बना दिया है। समय पर किस्त मिलने से वे अपने भाई के लिए राखी, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर सकी हैं। इससे परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं पड़ा और त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई यह योजना उनके जैसे हजारों परिवारों के लिए सहारा बनी है। प्रतिमाह मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में भी योगदान दे रही हैं।

ममता राजवाड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपना ष्विष्णु भैयाष् बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त प्राप्त होना बहनों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। इससे महिलाओं को आत्मविश्वास मिला है और वे सम्मानपूर्वक अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन कर पा रही हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि महिलाओं के हित में संचालित यह योजना उनके जीवन में खुशहाली लेकर आई है। रक्षाबंधन के अवसर पर मिली यह आर्थिक सहायता बहनों के लिए सरकार की संवेदनशील सोच और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। ममता ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का संचार कर रही है। 



Related News
thumb

कोकियाखार शासकीय उचित मूल्य दुकान की शिकायत पर खाद्य विभाग ने की जांच

जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकियाखार स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में एक माह का चावल रोकने तथा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर ...


thumb

जिले में 01 जून से अब तक 6951.1 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 87.6 प्रतिशत

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 25 अगस्त 2026 तक 6951.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औस...


thumb

महतारी वंदन से हर माह महिलाओं को मिल रहा सम्मान और आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की ज...


thumb

ऊर्जा के भविष्य पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, राष्ट्रीय विज्ञान सं...

विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन मंगलवार को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा में किय...


thumb

ग्राम सभा व जनसंवाद 2.0 के माध्यम से ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी अध...

जिले में ग्राम सभा एवं जनसंवाद 2.0 कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अ...


thumb

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय म...

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार दन्तेवाड़ा जिले में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्...