जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए।
आज जनदर्शन में तहसील जांजगीर के ग्राम खोखरा निवासी निशा सूर्यवंशी द्वारा नया राशन कार्ड जारी करवाने, ग्राम सिवनी (नैला) निवासी सनत कुमार पांडेय द्वारा सीमांकन कराने, तहसील मुख्यालय के कैलाश नगर निवासी भीषम राठौर द्वारा किसान पोर्टल के खसरा में नाम सुधार करवाने के संबंध में, चांपा निवासी सईद अहमद खान पेंशन स्लिप पर्ची में आवश्यक सुधार करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से संगवारी संस्था के द्वारा आज 25 अगस्त 2026 को कलेक्टर सभाकक्ष में सिकल सेल संगवार...
जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकियाखार स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में एक माह का चावल रोकने तथा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर ...
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 25 अगस्त 2026 तक 6951.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औस...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की ज...