मोबाईल कैम्प का आयोजन

Posted On:- 2026-08-26




- श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी

- मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

राजनांदगांव (वीएनएस)।  श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा पात्र आवेदक को योजनाओं से लाभान्वित करने आवेदन प्राप्त किए जा रहे है। इसी क्रम में आज छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत मरकाकसा, नगर पंचायत डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 6 लालबहादुर शास्त्री वार्ड सेवताटोला एवं नगर पालिक निगम राजनांदगांव के लखोली वार्ड क्रमांक 35 में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प के माध्यम से छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत श्रमिकों का पंजीयन एवं पंजीकृत श्रमिकों के नवीनीकरण हेतु आवेदन किया गया। साथ ही श्रमिक को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए एवं संशोधन हेतु आवेदन किया गया। ई-श्रम साथी एप में रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही पंजीकृत हितग्राहियों का ई-केवायसी भी किया गया।

सहायक श्रमायुक्त ने श्रमिकों से जिले में आयोजित मोबाईल कैम्पों में शामिल होकर नवीन श्रमिक पंजीयन एवं श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। मोबाईल कैम्पों में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



Related News
thumb

कलेक्टर ने जनमन योजना अंतर्गत बनाए जा रहे आवासीय हॉस्टल का किया निर...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज बाजारकुर्रीडीह में जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 50 सीटर हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगत...


thumb

स्वास्थ्य सेवाओं को स्मार्ट बनाने AI और ChatGPT का प्रशिक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI...


thumb

कुकरेल की लाइब्रेरी को सुविधायुक्त बनाने और जर्जर स्कूल भवन के लिए ...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कुकरेल में संचालित लाइब्रेरी एवं शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लाइब्रेरी के निरीक्षण क...


thumb

हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान

महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में नियमित रूप से पहुंच रही आर्थिक सहायता केवल एक हजार रुपये की राशि नहीं, बल्कि उनके लिए आत्मनिर्भरता, स...


thumb

टीबी जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्राम करमतरा में ग्रामीणों को किया गया...

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मेरा युवा भारत के माध्यम द्वारा ग्रामीणों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्र...