कुकरेल की लाइब्रेरी को सुविधायुक्त बनाने और जर्जर स्कूल भवन के लिए अतिरिक्त कक्षों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Posted On:- 2026-08-26




कुकरेल की लाइब्रेरी को सुविधायुक्त बनाने और जर्जर स्कूल भवन के लिए अतिरिक्त कक्षों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

धमतरी (वीएनएस)।  कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कुकरेल में संचालित लाइब्रेरी एवं शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकों को व्यवस्थित ढंग से रखने तथा अध्ययन के लिए आने वाले युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए वीबीजी-राम योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

शासकीय माध्यमिक शाला के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों ने कलेक्टर को बताया कि स्कूल के अधिकांश भवन जर्जर हो चुके हैं। इस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो-तीन अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्कूल में मध्यान्ह भोजन कर रहे बच्चों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता और उपलब्ध कराए जा रहे भोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल परिसर में तैयार किचन गार्डन का भी अवलोकन किया और इसकी सराहना की। उन्होंने बच्चों को भोजन में अधिक से अधिक हरी एवं पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों से आत्मीयता से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनके नाम, पढ़ाई, पसंदीदा विषय और खेलों के बारे में जानकारी ली। बच्चों से बातचीत के दौरान कलेक्टर ने उन्हें चॉकलेट भी वितरित की। बच्चों के साथ सहज संवाद करते हुए उन्होंने पढ़ाई के साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।



Related News
thumb

कलेक्टर ने जनमन योजना अंतर्गत बनाए जा रहे आवासीय हॉस्टल का किया निर...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज बाजारकुर्रीडीह में जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 50 सीटर हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगत...


thumb

स्वास्थ्य सेवाओं को स्मार्ट बनाने AI और ChatGPT का प्रशिक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI...


thumb

हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान

महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में नियमित रूप से पहुंच रही आर्थिक सहायता केवल एक हजार रुपये की राशि नहीं, बल्कि उनके लिए आत्मनिर्भरता, स...


thumb

टीबी जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्राम करमतरा में ग्रामीणों को किया गया...

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मेरा युवा भारत के माध्यम द्वारा ग्रामीणों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्र...


thumb

मोबाईल कैम्प का आयोजन

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन...