’बहनों का मान विष्णु भैया का सम्मान-महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान’

Posted On:- 2026-08-27




’महतारी वंदन योजना से रक्षाबंधन की खुशियां हुईं आसान’

नारायणपुर (वीएनएस)। महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली मासिक राशि से महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ त्योहारों और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद मिल रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर जिले की महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘विष्णु भैया’ द्वारा महिलाओं के हित में संचालित यह योजना उनके लिए मुश्किल समय में सहारा बनकर सामने आई है।

नारायणपुर जिले के ग्राम कुंदला निवासी कविता शोरी भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं में शामिल हैं। उन्हें योजना की 31वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई है। रक्षाबंधन के पर्व के समय एक हजार रुपये की यह राशि उनके लिए विशेष खुशी लेकर आई। कविता शोरी ने बताया कि इस राशि से उन्होंने रक्षाबंधन के लिए मिठाइयां, उपहार और राखियां खरीदने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय मिलने वाली यह सहायता उनके परिवार के लिए काफी उपयोगी साबित हुई है।

कविता शोरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद। महतारी वंदन योजना से हमें हर महीने आर्थिक सहारा मिल रहा है। रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर यह राशि मिलने से परिवार के साथ खुशी मनाने में आसानी हुई। इसके लिए हम मुख्यमंत्री जी को कोटि-कोटि बधाई और धन्यवाद देते हैं।”

उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग केवल त्योहारों की जरूरतों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में भी यह राशि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बच्चों के लिए किताबें, कॉपियां, पेन और अन्य उपयोगी सामग्री खरीदने में आर्थिक मदद मिलती है। इससे परिवार के बजट पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम होता है और बच्चों की पढ़ाई को भी निरंतर आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।

कविता शोरी ने कहा कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार को कई बार आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब महतारी वंदन योजना के माध्यम से नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। वे अपनी जरूरतों और परिवार की आवश्यकताओं के संबंध में बेहतर निर्णय ले पा रही हैं। योजना की राशि महिलाओं के हाथ में सीधे पहुंचने से उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सक्षम होने का अवसर मिल रहा है।

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर योजना की किस्त मिलने से कविता शोरी सहित जिले की अनेक महिलाओं के घरों में त्योहार की खुशियां और बढ़ गईं। महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ‘विष्णु भैया’ के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना उनके जीवन में आर्थिक सहयोग के साथ सम्मान और आत्मविश्वास भी लेकर आई है।

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता महिलाओं और उनके परिवारों के लिए छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है। कविता शोरी की कहानी इसी बदलाव की एक मिसाल है, जहां एक हजार रुपये की सहायता ने रक्षाबंधन की खुशियों को आसान बनाया और बच्चों की शिक्षा व दैनिक जरूरतों में भी सहयोग दिया। योजना से जुड़ी ऐसी कहानियां यह दर्शाती हैं कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में नियमित सहायता उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।




Related News
thumb

भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED की दबिश, दस्तावेजों और रिकॉर्ड की ज...

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ...


thumb

दादागुरुदेव इक्तिसा जाप पूर्णाहुति महोत्सव में राहुल झाबक ने जमाया ...

जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 10 अगस्त से जारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के समापन समारोह दिवस पर देर रात भजन सम्राट राहुल झा...


thumb

भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9 सितंबर को

दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय निकायों में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की...


thumb

छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का धमाकेदार टीज़र हुआ रिलीज़, दर्शकों में भ...

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। शम्भाला फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का ऑफिशि...


thumb

देहदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार के लिए आगे आए विध...

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने देहदान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है।


thumb

पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत लोक कल्याण मेला 30 सितंबर तक

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजनांतर्गत शहर के पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकर...