रायपुर(वीएनएस)। जनपद पंचायत बेरला क्षेत्र में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए *विकसित भारत की गारंटी—जी राम जी (VB-G RAM-G) योजना* के अंतर्गत विभिन्न जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। वर्तमान वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए वर्षा जल के अधिकतम संचयन और भू-जल स्तर में वृद्धि के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला सुश्री दिव्या ठाकुर ने बताया कि कलेक्टर बेमेतरा सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईंएवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रेमलता पद्माकर के निर्देशानुसार जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत सोख्ता गड्ढे, सैंड फिल्टर, पौधरोपण, वाटर हार्वेस्टिंग सहित अन्य जल संरक्षण कार्य लगातार कराए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत बेरला क्षेत्र में वर्षा जल के संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन के लिए लगभग *10 हजार ट्रेंच सह बंधान (SCT) निर्माण का लक्ष्य* निर्धारित किया गया है। इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेंच सह बंधान के निर्माण से वर्षा जल को भूमि में रोकने और उसके भू-जल में पुनर्भरण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविंद कश्यप ने बताया कि VB-G RAM-G योजना के अंतर्गत जल संरक्षण सहित विभिन्न कार्यों के संचालन से ग्रामीण श्रमिकों को बरसात के मौसम में भी ग्राम पंचायत स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध हो रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संबल भी प्राप्त हो रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा VB-G RAM-G योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक उपयोगी एवं जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें बालिका शौचालय, मुक्तिधाम, सैंड फिल्टर, पौधरोपण तथा जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से जुड़े कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। जनपद पंचायत बेरला क्षेत्र में प्राथमिकता वाले कार्यों को चिन्हित कर उनकी स्वीकृति एवं क्रियान्वयन की कार्यवाही लगातार की जा रही है।
निर्माण एजेंसियों, सरपंच-सचिव, तकनीकी अमले एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देशित किया गया है कि सभी कार्य गुणवत्ता के निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं। साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाए।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से व्यक्तिगत घरों में भी जनसहभागिता से सोख्ता गड्ढों का निर्माण करने की अपील की जा रही है, ताकि वर्षा जल को अधिक से अधिक मात्रा में जमीन के भीतर पहुंचाया जा सके और भविष्य में जल संकट की स्थिति को कम किया जा सके।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला सुश्री दिव्या ठाकुर ने क्षेत्र के आम नागरिकों से अपील की है कि जल संरक्षण के इस महाअभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला सुश्री दिव्या ठाकुर ने क्षेत्र के आम नागरिकों से अपील की है कि जल संरक्षण के इस महाअभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। सामुदायिक एवं व्यक्तिगत भूमि पर जल संरक्षण से जुड़े कार्यों में सहयोग करें और “जल बचाएं, भविष्य बचाएं” की भावना के साथ वर्षा जल की एक-एक बूंद को सहेजने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोर्ट-यूसीसी) लागू करने तथा इसका प्रारूप तैयार करने के उद्देश्य से गठित उच्च स्तरीय समिति के...
छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 9 (1) के अंतर्गत जिला दुर्ग की प्राथमिकता कृषि साख सहकारी सोसायटी ...
बारिश की हर बूंद को बचाने के लिए जिला में जल-सुरक्षित बनाने की दिशा में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मागदर्शन में जल संरक्षण अभियान को जनभागीदारी से...
राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर इ...
कभी जिस नाले का पानी खेतों तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में रुक जाता था, आज उसी नाले का पानी भैयाथान क्षेत्र के खेतों में लहलहाती फसल की कहानी लिख ...