रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोर्ट-यूसीसी) लागू करने तथा इसका प्रारूप तैयार करने के उद्देश्य से गठित उच्च स्तरीय समिति के तत्वावधान में दुर्ग संभाग के जिलों के लिए समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के माननीय सदस्यों की उपस्थिति में यूसीसी के प्रावधानों और प्रभावों पर गहन विचार-विमर्श हेतु दो दिवसीय बैठकों की समय-सारणी निर्धारित की गई है। इस कड़ी में पहली बैठक 08 सितंबर 2026 को दोपहर 12.00 बजे से लोक निर्माण विभाग दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित होगी, जिसमें दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के प्रतिभागी शामिल होंगे। वहीं दूसरी बैठक 09 सितंबर 2026 को दोपहर 12.00 बजे से जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में रखी गई है, जिसमें राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रतिनिधियों को उपस्थित होने सुचित किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 9 (1) के अंतर्गत जिला दुर्ग की प्राथमिकता कृषि साख सहकारी सोसायटी ...
बारिश की हर बूंद को बचाने के लिए जिला में जल-सुरक्षित बनाने की दिशा में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मागदर्शन में जल संरक्षण अभियान को जनभागीदारी से...
राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर इ...
कभी जिस नाले का पानी खेतों तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में रुक जाता था, आज उसी नाले का पानी भैयाथान क्षेत्र के खेतों में लहलहाती फसल की कहानी लिख ...
जनपद पंचायत बेरला क्षेत्र में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए *विकसित भारत की गारंटी—जी राम जी (VB-G RAM-G) योजना* के अंतर्गत विभिन...