रायपुर(वीएनएस)।कभी जिस नाले का पानी खेतों तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में रुक जाता था, आज उसी नाले का पानी भैयाथान क्षेत्र के खेतों में लहलहाती फसल की कहानी लिख रहा है। बारिश से पहले किए गए नाला सफाई के काम ने न सिर्फ किसानों की सिंचाई की चिंता कम की, बल्कि ग्रामीणों के श्रम को गांव के विकास से जोड़ते हुए आने वाले समय में खेती के नए अवसर भी खोल दिए हैं। खेतों में फैली हरियाली और किसानों के चेहरों पर संतोष, जिला प्रशासन की इस पहल की सफलता को बयां कर रहा है।
सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भैयाथान में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले के निर्देशन में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत बारिश से पूर्व बड़े पैमाने पर नाला सफाई का कार्य कराया गया। नाला साफ होने से बारिश का पानी सुगमता से खेतों तक पहुंचा और किसानों ने इसका उपयोग धान की रोपाई में किया।
पहले झाड़ियों और टूट-फूट के कारण नाले का जल प्रवाह कई जगह बाधित हो जाता था। इस वर्ष जल का रास्ता साफ हुआ तो खेतों तक पानी पहुंचा और खेती आसान हुई। भैयाथान क्षेत्र के किसान श्री संलित कुशवाहा, श्री उमाशंकर, श्री कृष्णा नाविक, श्री संदीप, श्री धनीराम, श्री राकेश, श्री रूप नारायण, श्री मोतीलाल, श्री जय राम, श्री राम नारायण एवं श्री विजेन्द्र सहित कई अन्य किसानों ने नाले के पानी से धान की रोपाई कर इसका लाभ उठाया है। विकसित भारत जी राम जी योजना ने रोजगार के साथ जल-संरक्षण और सिंचाई का आधार तैयार किया है। आज बड़े क्षेत्रफल में लहलहाती फसल जिला प्रशासन की उस सोच को साकार करती नजर आ रही है, जिसमें ग्रामीणों का श्रम सीधे गांव की समृद्धि से जुड़ता है।
रबी फसलों के लिए भी बनेगा सिंचाई का आधार
इस पहल का लाभ केवल मानसून तक सीमित नहीं रहेगा। नाले में संचित पानी का उपयोग किसान रबी फसलों के लिए भी कर सकेंगे। इससे एक ही खेत से दो फसल लेने की संभावना बढ़ेगी और किसानों को दोहरा लाभ मिलेगा। जो नाला रबी फसल के शुरुआती दिनों में ही सूख जाया करता था, वहां अब जल संरक्षण और बेहतर जल प्रवाह के कारण किसानों को रबी सीजन में भी सिंचाई का लाभ मिलने की उम्मीद है। किसान इस पानी का उपयोग गेहूं, सरसों, साग-सब्जी सहित विभिन्न फसलों के उत्पादन में कर सकेंगे। इससे एक ही खेत से दो फसल लेने की संभावना बढ़ेगी और किसानों को खेती से दोहरा लाभ प्राप्त होगा।
छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोर्ट-यूसीसी) लागू करने तथा इसका प्रारूप तैयार करने के उद्देश्य से गठित उच्च स्तरीय समिति के...
छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 9 (1) के अंतर्गत जिला दुर्ग की प्राथमिकता कृषि साख सहकारी सोसायटी ...
बारिश की हर बूंद को बचाने के लिए जिला में जल-सुरक्षित बनाने की दिशा में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मागदर्शन में जल संरक्षण अभियान को जनभागीदारी से...
राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर इ...
जनपद पंचायत बेरला क्षेत्र में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए *विकसित भारत की गारंटी—जी राम जी (VB-G RAM-G) योजना* के अंतर्गत विभिन...