सूरजपुर (वीएनएस)। शनिवार को जिले के स्कूलों में कक्षाओं का माहौल कुछ अलग था। कंधों पर बस्ते नहीं थे, लेकिन सीखने का उत्साह भरपूर था। कहीं बच्चे खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखा रहे थे, तो कहीं बाल फिल्म के जरिए नई दुनिया से रूबरू हो रहे थे। किसी विद्यालय में स्वच्छता का संदेश गूंजा, तो कहीं रक्षाबंधन पर रचनात्मक लेखन के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को शब्द दिए। बैगलेस डे ने शनिवार को विद्यालयों को सीखने, सृजन और सहभागिता के जीवंत मंच में बदल दिया।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र पाटले तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता बेक सूरजपुर के निर्देशानुसार जिले के समस्त विद्यालयों में बाल फिल्म प्रदर्शन, खेलकूद गतिविधि, स्वच्छता अभियान एवं रक्षाबंधन आधारित रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
सेजस भैयाथान एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैजनाथपुर में खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में गतिविधियों का अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री डीएवी ओड़गी में खो-खो प्रतियोगिता हुई, वहीं पीएम सेजस ओड़गी में ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ बाल फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डीएमसी मनोज साहू, सहायक संचालक शिक्षा अजय सिंह एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ फिल्म देखी।
प्रेमनगर के पीएम चंदननगर, भैयाथान के शिवप्रसाद नगर, सूरजपुर के जयनगर, रामानुजनगर के परशुरामपुर, पस्ता और ओड़गी के चेंद्रा सहित अधिकांश विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, एलईडी टीवी, लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से बाल फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
साथ ही ओड़गी विकासखंड के सभी 18 हायर सेकंडरी स्कूलों का भौतिक एवं दूरभाष के माध्यम से निरीक्षण कर सरगुजा ओलंपिक में 14 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए और इसकी मॉनिटरिंग भी की गई।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ...
जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 10 अगस्त से जारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के समापन समारोह दिवस पर देर रात भजन सम्राट राहुल झा...
दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय निकायों में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की...
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। शम्भाला फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का ऑफिशि...
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने देहदान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजनांतर्गत शहर के पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकर...