पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सुरक्षा और सुशासन का नया सफर तय किया: सीएम योगी

Posted On:- 2026-08-30




लखनऊ(वीएनएस)।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ छावनी में 12 विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान राज्य की प्रगति पर बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश अराजकता से उबरकर अब देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में छह रक्षा गलियारे स्थापित हो रहे हैं और वायु संपर्क का भी बड़ा नेटवर्क तैयार हुआ है।
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य ने गत नौ साल में सुरक्षा, सुशासन की एक नई यात्रा तय की है। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष पहले राज्य की राजधानी लखनऊ में लोगों को जाम, संकरी गलियों और गंदगी की वजह से मुस्‍कराने के बजाय रोने पर मजबूर होना पड़ता था। मुख्‍यमंत्री ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं की मौजूदगी में लखनऊ छावनी को आदर्श छावनी के रूप में विकसित करने के लिए 12 विकास परियोजनाओं के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश ने गत नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में सुरक्षा, सुशासन की एक नयी यात्रा तय की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब हम प्रदेश की राजधानी लखनऊ को देखते हैं तो आज से 20 वर्ष पहले लखनऊ रेलवे स्टेशन पर एक बोर्ड पर लिखा होता था- मुस्कुराइये आप लखनऊ में हैं, लेकिन तब लखनऊ में लोगों को जाम, संकरी गलियों और गंदगी की वजह से मुस्कुराने के बजाय रोने पर मजबूर होना पड़ता था।’’ योगी ने कहा, ‘‘आज मैं कह सकता हूं कि लखनऊ ने अपनी पुरानी विरासत के साथ आधुनिक स्मार्ट सिटी के रूप में नयी पहचान बनायी है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘2017 के पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था, यह एक ऐसा प्रदेश था जहां पर अभाव था, अराजकता थी, अव्‍यवस्‍था थी, उपद्रव था, लेकिन आज राज्य इन सबसे उबर चुका है।
अब उत्तर प्रदेश में अभाव नहीं है, अब यह भारत की अर्थव्यवस्था में विकास इंजन के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।’’ योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा और रक्षामंत्री के नेतृत्व में राज्य में छह रक्षा गलियारे स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश आज अपने आधारभूत ढांचा के लिए, एक्सप्रेसवे के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण को रक्षामंत्री ने भारत सरकार से स्वीकृति दिलवाई।
देश की पहली रैपिड रेल और देश की पहली वॉटरवे की शुरुआत उत्तर प्रदेश में हुई। उन्होंने कहा कि राज्य के पास विमान संपर्क का सबसे बड़ा नेटवर्क है जिसमें 17 घरेलू और पांच अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे क्रियाशील हैं। योगी ने लखनऊ में ऊदा देवी पासी और महाराजा बिजली पासी की धरोहर को गिनाते हुए कहा कि अब दूसरी तरफ भारत की रक्षा आवश्यकता और आत्मनिर्भरता की दृष्टि से ब्रह्मोस जैसी आधुनिक मिसाइलों का केंद्र भी लखनऊ बना है।
उन्होंने राजनाथ सिंह की सराहना करते हुए कहा कि यह सब श्रद्धेय अटल जी (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी) के सपनों को साकार करने के लिए रक्षा मंत्री के मार्गदर्शन और उनकी प्रेरणा से संभव हो पाया है। योगी ने छावनी परिषद में ठोस कचरा प्रबंधन कार्यक्रम और अन्य परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस वर्ष गोमती नदी को स्वच्छ बनाने में सफल होंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त छावनी परिषद यहां रहने वालों के लिए महत्वपूर्ण सेवा उपलब्ध होगी।



Related News
thumb

एएमयू प्रोफेसर ने मोहन भागवत के बयान का किया स्वागत:रेहान अख्तर काश...

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के प्रोफेसर रेहान अख्तर काशमी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया न्यूयॉर्क बयान का स्वागत किया है।30 अगस्त 2026...


thumb

शुद्धीकरण विवाद पर एनसीबीसी अध्यक्ष का राहुल गांधी पर पलटवार, बोलीं...

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद सभा स्थल के कथित शुद्धीकरण को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है...


thumb

भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्ते अब 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों को अब व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया है। उज्बे...


thumb

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 7 राज्यों के चुनाव और युवाओं को पार्टी...

य़हां भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के 40 से अधिक वरिष्ठ नेताओं के साथ शनिवार को अहम बैठक कर उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब समेत सात चुनावी राज्...


thumb

अनुच्छेद 370 कभी वापस नहीं आएगा, मीरवाइज के बयान पर जम्मू-कश्मीर भा...

भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने मीरवाइज उमर फारूक द्वारा अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग पर कड़ा एतराज जताया है। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाक...


thumb

लखनऊ में 101 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, राजनाथ सिंह बो...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ छावनी के लिए 101 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इ...