महतारी वंदन से मिला संबल, सिलाई मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

Posted On:- 2026-08-31




नियमित आर्थिक सहायता से सीता वर्मा ने संवारी आजीविका, परिवार की जिम्मेदारियों में बनीं मजबूत सहारा

महासमुंद (वीएनएस)। महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई है। महासमुंद शहर के वार्ड नंबर 11 की हितग्राही सीता वर्मा की कहानी भी इसी बदलाव का उदाहरण है। योजना के तहत उन्हें अब तक 31वीं किश्त प्राप्त हो चुकी है और नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार की मुश्किलों को आसान करने में विशेष भूमिका निभाई है।

सीता वर्मा बताती हैं कि उनके परिवार में 11 सदस्य हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच आजीविका चलाना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित राशि उनके लिए बड़ा सहारा बनी। उन्होंने इस राशि का उपयोग अपनी आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से सिलाई मशीन खरीदने में किया।

सिलाई मशीन मिलने के बाद उन्होंने घर से ही सिलाई का काम शुरू किया। धीरे-धीरे काम मिलने लगा और इससे उनकी आय का नया स्रोत तैयार हुआ। अब वे अपने हुनर के जरिए परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान दे रही हैं। सीता कहती हैं कि योजना से मिली सहायता ने उन्हें केवल आर्थिक संबल ही नहीं दिया, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मविश्वास भी दिया है। उन्होंने बताया कि पहले परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की चिंता बनी रहती थी, लेकिन नियमित आर्थिक सहायता और सिलाई के काम से होने वाली आय ने उनकी मुश्किलों को काफी हद तक कम कर दिया है। आज वे स्वयं को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता हुआ महसूस कर रही हैं।

सीता वर्मा ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को निरंतर आर्थिक संबल देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “विष्णु भैया जिस तरह परिवार के बड़े भाई की तरह महिलाओं की चिंता कर रहे हैं और नियमित किश्त दे रहे हैं, उससे हम जैसी महिलाओं की मुश्किलें आसान हुई हैं। अब हम भी अपने परिवार की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभा पा रहे हैं।




Related News
thumb

महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं औ...

विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेंम्हाराडीह की रनिया बाई ध्रुव का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। आदिवासी समाज से आने ...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साढ़ौली की गुंजा बाई धु्रव के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि परिवार के लिए महत्...


thumb

पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अन्तर्गत जिले में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना एवं विस्तार को प्रोत्साहित करने के लिए उद्यम...


thumb

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा विश्व पर्यटन ...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान देने और पर्यटन से जुड़े उद्यमियों, संस्थाओं एवं व्यक्तियों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए छत...


thumb

दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी : एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बी...

बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर और जलकुंभी मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।


thumb

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यट...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान देने, पर्यटन से जुड़े उद्यमियों, संस्थाओं एवं व्यक्तियों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने तथा राज्य...