महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं और 31वीं किस्त ने दी बड़ी राहत

Posted On:- 2026-08-31




गरियाबंद (वीएनएस)। विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेंम्हाराडीह की रनिया बाई ध्रुव का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। आदिवासी समाज से आने वाली रनिया बाई ने अपना पूरा जीवन मेहनत-मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए बिताया। स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों के चलते उनके परिवार की आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई। पति के इलाज में जमा पूंजी खर्च होने के बाद परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना की मासिक सहायता उनके लिए बड़ा सहारा बनी।

योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि उनके परिवार की आवश्यक जरूरतों और दवाइयों के खर्च में मददगार साबित हो रही है। रनिया बाई बताती हैं कि अगस्त माह में 30वीं और 31वीं किस्त दोनों की राशि मिलने से उन्हें विशेष राहत मिली। रक्षाबंधन जैसे पर्व के समय एक साथ दो किस्त मिलने से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी सहूलियत हुई। रनिया बाई धु्रव ने कहा कि हमारे परिवार ने कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया है। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि हमारे लिए बहुत बड़ा सहारा है। अगस्त माह में 30वीं और 31वीं किस्त दोनों मिलने से रक्षाबंधन के समय काफी सुविधा हुई। मैं मुख्यमंत्री विष्णु भैया का हृदय से धन्यवाद करती हूं।

उन्होंने हम जैसी महिलाओं के लिए चिंता करते हुए यह हितकारी योजना शुरू की है, जिससे हमें आर्थिक संबल और आत्मविश्वास मिला है। रनिया बाई के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि कठिन समय में परिवार को संभालने का संबल बन गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार कर रही है।




Related News
thumb

झालखम्हरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ, ग्रामीणों की स्व...

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार ग्राम झालखम्हरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।


thumb

महतारी वंदन योजना से गीतांजली के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल को मजबूत कर रही है।


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों...

कलेक्टर कार्यालय में सोमवार आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अनिता शर्मा के घर फैली सौर ऊर्जा की र...

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए बिजली की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त आय का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर के रामा ग्रीन सिटी निवासी अनि...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साढ़ौली की गुंजा बाई धु्रव के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि परिवार के लिए महत्...