झालखम्हरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ, ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच व आवश्यक नमूना संग्रह जारी

Posted On:- 2026-08-31




महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार ग्राम झालखम्हरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में ग्राम झालखम्हरिया में  दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक जांच हेतु नमूना संग्रह की कार्यवाही की जा रही है। 

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन झालखम्हरिया में किया गया है। शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच के दौरान आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के लिए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकतानुसार मरीजों को उचित उपचार एवं उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में आगे की जांच एवं उपचार के लिए रेफर किया जाएगा।

इसी क्रम में स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्राम झालखम्हरिया का भ्रमण कर स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं मरीजों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमएचओ ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की समझाइश दी।

भ्रमण एवं शिविर के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू धृतलहरे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्राकर, सीपीएम राहुल ठाकुर, बीपीएम सुरेंद्र चंद्राकर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में ग्राम के सरपंच अनेश्वरी चंद्राकर एवं पंचायत प्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

ग्रामीणों को उनके गांव में ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम जनमन वाहन को भी झालखम्हरिया में तैनात किया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं जांच संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं तथा चिकित्सकों द्वारा दी जा रही सलाह एवं आवश्यक जांच में सहयोग करें।



Related News
thumb

महतारी वंदन योजना से गीतांजली के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल को मजबूत कर रही है।


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों...

कलेक्टर कार्यालय में सोमवार आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अनिता शर्मा के घर फैली सौर ऊर्जा की र...

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए बिजली की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त आय का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर के रामा ग्रीन सिटी निवासी अनि...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं औ...

विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेंम्हाराडीह की रनिया बाई ध्रुव का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। आदिवासी समाज से आने ...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साढ़ौली की गुंजा बाई धु्रव के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि परिवार के लिए महत्...