गरियाबंद (वीएनएस)। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साढ़ौली की गुंजा बाई धु्रव के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन गई है। रक्षाबंधन पर्व के पूर्व योजना की राशि मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु भैया की यह योजना महिलाओं के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक है।
गुंजा बाई बताती हैं कि मध्यमवर्गीय परिवार के लिए हर महीने मिलने वाली एक-एक हजार रुपये की राशि किसी वरदान से कम नहीं है। राशि भले ही एक हजार रुपये है, लेकिन परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं में इसका बड़ा महत्व है। वे महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि को अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज की छोटी-छोटी बचत ही आने वाले कल में बेटी के सपनों को पूरा करने का आधार बनेगी। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को बचाकर वे अपनी बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने पर गुंजा बाई ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही परिवार के भविष्य को संवारने का अवसर भी दे रही है।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार ग्राम झालखम्हरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल को मजबूत कर रही है।
कलेक्टर कार्यालय में सोमवार आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं...
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए बिजली की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त आय का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर के रामा ग्रीन सिटी निवासी अनि...
विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेंम्हाराडीह की रनिया बाई ध्रुव का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। आदिवासी समाज से आने ...