बस्तर के ज्ञानगुड़ी से निकले चार हीरे, पहले ही राउंड में एमबीबीएस सीट पक्की

Posted On:- 2026-08-31




कलेक्टर छिकारा ने टैबलेट देकर बढ़ाया हौसला

जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर के दूरदराज अंचलों में छिपी प्रतिभाएं जब सही मार्गदर्शन पाती हैं, तो वे बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर इतिहास रच देती हैं। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा संचालित निशुल्क ‘ज्ञानगुड़ी’ कोचिंग संस्थान ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता और उत्कृष्टता साबित की है। 

संस्थान के चार होनहार विद्यार्थियों ने नीट के पहले ही चरण की काउंसलिंग में सफलता का परचम लहराते हुए प्रतिष्ठित शासकीय कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें सुरक्षित कर ली हैं। इस उपलब्धि के तहत समीर मरकाम और गीतेश्वरी सलाम को शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर और कुमारी कृष्णा सेन को कांकेर मेडिकल कॉलेज तथा खुशबू बिस्वास को पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में प्रवेश मिला है।

सफलता की इस ऐतिहासिक घड़ी में चयनित विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बस्तर कलेक्टर छिकारा से सौजन्य मुलाकात की और अपनी सफलता का श्रेय उनके निरंतर मार्गदर्शन को दिया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के इस असाधारण प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी और भविष्य की उच्च शिक्षा में डिजिटल सहायता के उद्देश्य से सभी को टैबलेट उपहार स्वरूप भेंट किए। इस दौरान उन्होंने सफल छात्रों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से भावुक अपील की कि वे अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के उपरांत वापस बस्तर आकर यहीं के जरूरतमंद लोगों और समाज की सेवा में अपना योगदान दें।

छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कलेक्टर छिकारा द्वारा पूरे वर्ष दिए गए अध्ययन और तैयारी के पिन-पॉइंट सुझावों ने उनकी रणनीति को मजबूत बनाया, जिसके दम पर वे पहले ही प्रयास में इस प्रतिष्ठित मुकाम तक पहुंच सके। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर छिकारा लगातार ज्ञानगुड़ी केंद्र का दौरा कर स्वयं छात्रों की काउंसलिंग करते रहे हैं और अपनी पढ़ाई व यूपीएससी की तैयारी के व्यावहारिक अनुभवों से उन्हें प्रेरित करते रहे हैं। इसी समर्पित प्रयास का परिणाम है कि संस्थान के 90 में से 50 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की और उनमें से चार बच्चों ने पहले ही राउंड में सीधे एमबीबीएस सीट हासिल कर ली। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना, ज्ञानगुड़ी प्रभारीअलेक्जेंडर एम चेरियन, जी श्रीनिवास राव, मनीष श्रीवास्तव तथा संजीव बिस्वास भी उपस्थित थे।




Related News
thumb

महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं औ...

विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेंम्हाराडीह की रनिया बाई ध्रुव का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। आदिवासी समाज से आने ...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साढ़ौली की गुंजा बाई धु्रव के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि परिवार के लिए महत्...


thumb

पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अन्तर्गत जिले में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना एवं विस्तार को प्रोत्साहित करने के लिए उद्यम...


thumb

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा विश्व पर्यटन ...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान देने और पर्यटन से जुड़े उद्यमियों, संस्थाओं एवं व्यक्तियों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए छत...


thumb

दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी : एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बी...

बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर और जलकुंभी मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।


thumb

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यट...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान देने, पर्यटन से जुड़े उद्यमियों, संस्थाओं एवं व्यक्तियों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने तथा राज्य...