रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित करने जा रहा है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में यह संभाग स्तरीय संयुक्त बैठक 2 सितंबर को सुबह 11 बजे बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा) तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और पोटा केबिन के अधीक्षकों की प्रत्यक्ष उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
इस समीक्षा बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु नक्सल उन्मूलन के बाद सुरक्षा और सामान्य हो रहे हालातों के बीच बंद पड़े या नवीन स्कूलों को पुनः खोले जाने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करना है। इसके साथ ही आवासीय व्यवस्थाओं की बेहतरी के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, जिसमें सीसीटीवी कैमरे, शिकायत पेटी, महिला चौकीदार एवं महिला होमगार्ड की तैनाती जैसे प्रयासों की गहन समीक्षा की जाएगी। बैठक में इन विद्यालयों में ड्रॉप-आउट दर को कम करने, छात्राओं के स्वास्थ्य, खेल गतिविधियों और भवन निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा होगी। वहीं नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालयों एवं पोटा केबिन में विद्यार्थियों हेतु भोजन व आवास की व्यवस्था, रिक्त पदों की स्थिति और शिक्षण गुणवत्ता में सुधार से जुड़े उपायों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार को रायपुर, दुर्ग और भिलाई में सात जगहों पर तला...
छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन जा...
दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्...
बढ़ते डिजिटल लेन-देन के दौर में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए नानगुर पुलिस ने विशेष जागरूकता मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ...
सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय की 18 वर्षों की ...