साइबर सिक्योरिटी की विशेष मुहिम : साइबर अपराध मुक्त बस्तर के लिए छेड़ा जागरूकता अभियान

Posted On:- 2026-09-01




रायपुर(वीएनएस)।बढ़ते डिजिटल लेन-देन के दौर में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए नानगुर पुलिस ने विशेष जागरूकता मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक श्री गणेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्रवासियों को साइबर सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति लगातार जागरूक कर रही है।
इसी क्रम में 29 अगस्त को थाना परिसर में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के सीएससी केंद्र संचालकों और स्थानीय व्यापारियों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के महत्वपूर्ण तौर-तरीके साझा किए। कार्यशाला में उपस्थित लोगों को विशेष रूप से समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी कभी साझा न करें।थाना स्टाफ द्वारा जागरूकता का यह दायरा केवल थाने तक सीमित न रखकर क्षेत्र के स्कूलों, हाट-बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। पुलिस आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर रही है और अपील कर रही है कि किसी भी साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का यह व्यापक प्रयास न केवल आमजन में सतर्कता बढ़ा रहा है, बल्कि साइबर अपराध मुक्त बस्तर के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम साबित हो रहा है।



Related News
thumb

सीजीपीएससी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहा...

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार को रायपुर, दुर्ग और भिलाई में सात जगहों पर तला...


thumb

युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय तोमर ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में ...

छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन जा...


thumb

स्कूली बच्चों को तनाव प्रबंधन के उपायों की दी गई जानकारी

दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्...


thumb

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में 2 सितंबर को होगी ...

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण समीक्षा ब...


thumb

सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसि...

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय की 18 वर्षों की ...