युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय तोमर ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने किया प्रेरित

Posted On:- 2026-09-01




रायपुर(वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन जावंगा ऑडिटोरियम गीदम में हुआ। छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय तोमर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों की संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
 कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को देश, प्रदेश और समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों, एक देश एक चुनाव तथा विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं ने युवाओं से संवाद किया। युवाओं ने संवाद के दौरान अपने विचार साझा किए तथा विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
 छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय तोमर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को अपनी ऊर्जा और सामर्थ्य को सकारात्मक दिशा में लगाते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपनी सोच, ताकत, प्रतिभा और ज्ञान का सदैव राष्ट्रहित में उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने युवाओं को अपने परिवार, समाज, देश और भारतीय संस्कृति पर गर्व करने तथा अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
 कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय ज्ञान, तकनीक और नवाचार का समय है। युवाओं को केवल रोजगार की तलाश करने के बजाय अपने कौशल और ज्ञान को विकसित करते हुए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी रुचि और क्षमता को पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करें तथा निरंतर सीखने की आदत विकसित करें। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक का सकारात्मक उपयोग करते हुए शिक्षा, कौशल विकास और समाजहित के कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़ाने की अपील की। प्रोफेसर ने कहा कि मजबूत सोच, अनुशासन और निरंतर प्रयास के माध्यम से युवा अपने भविष्य के साथ-साथ देश के भविष्य को भी नई दिशा दे सकते हैं।
 युवा उड़ान 2026” में युवाओं को अपनी बात रखने और सुझाव देने के लिए विशेष अवसर प्रदान किया गया। युवाओं ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव पत्र के माध्यम से विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री चैतराम अटामी ने कहा कि युवा किसी भी देश और समाज की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। दंतेवाड़ा के युवाओं में प्रतिभा, ऊर्जा और आगे बढ़ने की क्षमता की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और कौशल का सकारात्मक उपयोग करते हुए शिक्षा, रोजगार, खेल और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ें तथा विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने और समाज के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी ने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं में भी अनेक प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर वे जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने, अनुशासन बनाए रखने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ने की अपील की।
 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. भार्गव ने कहा कि युवाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं और अवसरों की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते समय में ज्ञान, तकनीक और नवाचार युवाओं की प्रगति के महत्वपूर्ण साधन हैं। युवा अपनी क्षमता को पहचानकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने नवाचार एवं प्रतिभा के माध्यम से जिले के विकास में सहभागी बनें। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुजांम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री संतोष गुप्ता, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।





Related News
thumb

सीजीपीएससी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहा...

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार को रायपुर, दुर्ग और भिलाई में सात जगहों पर तला...


thumb

स्कूली बच्चों को तनाव प्रबंधन के उपायों की दी गई जानकारी

दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्...


thumb

साइबर सिक्योरिटी की विशेष मुहिम : साइबर अपराध मुक्त बस्तर के लिए छे...

बढ़ते डिजिटल लेन-देन के दौर में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए नानगुर पुलिस ने विशेष जागरूकता मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ...


thumb

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में 2 सितंबर को होगी ...

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण समीक्षा ब...


thumb

सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसि...

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय की 18 वर्षों की ...