जिले के 22 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई

Posted On:- 2026-09-01




कलेक्टर छिकारा ने सौंपे पेंशन भुगतान आदेश’

जगदलपुर (वीएनएस)। कलेक्ट्रेट के प्रेरणा कक्ष में विभिन्न विभागों में अपनी दीर्घकालिक सेवाएं पूरी कर चुके 22 शासकीय सेवकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें पेंशन भुगतान आदेश व सेवानिवृत्ति लाभ संबंधी आवश्यक दस्तावेज सौंपे।

कलेक्टर छिकारा ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों तक निष्ठापूर्वक शासकीय सेवा का निर्वहन कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होना जीवन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने जिले के चहुंमुखी विकास में इन कर्मियों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उन्हें जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय व्यस्तताओं के चलते जो समय परिवार को नहीं मिल पाता था, अब वह अवसर है जब सभी को अपने परिजनों के साथ सुखद समय बिताना चाहिए और अपने अधूरे व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि कर्मचारी केवल शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं, थके नहीं हैं, इसलिए समाज और प्रशासन को आज भी उनके लंबे प्रशासनिक व कार्य अनुभवों की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से कनिष्ठ सहयोगियों का मार्गदर्शन करते रहने और एक सजग नागरिक के रूप में समाज निर्माण में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अनिल कुमार पाठक, कोषालय शाखा के कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, वहीं परिजनों ने जिला प्रशासन के इस आत्मीय व सम्मानजनक आयोजन के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट की।




Related News
thumb

जिले में देशी/विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों हेतु ऑनलाइन निविदा प...

ज़िले के देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूह क्रमांक 18 दादर (चरोदा) में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) दादर (चरोदा) एवं अ...


thumb

मोर गांव मोर पानी अभियान में महिलाओं की बड़ी पहल, श्रमदान से बनाए 33...

कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रे-वाटर...


thumb

सेमरिया की समस्या पर कलेक्टर की नजर, खबर के बाद तत्काल स्वीकृत हुए ...

जिले के जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम सेमरिया में सड़क एवं आवागमन की समस्या को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अभिजित सिंह ने त्वरित समाधान का आश्वासन ...


thumb

शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देवें अधिकारी, नशा के खिलाफ जनजागरूक...

संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज संभागीय कार्यालय के सभा कक्ष में विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शिक्ष...


thumb

बस्तर में शिक्षा व्यवस्था को नई गति देने की तैयारी, शिक्षा मंत्री ग...

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण समीक्षा ब...


thumb

साइबर सिक्योरिटी की विशेष मुहिम : साइबर अपराध मुक्त बस्तर के लिए छे...

बढ़ते डिजिटल लेन-देन के दौर में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए नानगुर पुलिस ने विशेष जागरूकता मुहिम छेड़ रखी है।