जनदर्शन कलेक्टर छिकारा ने नागरिकों की सुनी समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-09-01




जगदलपुर (वीएनएस)। जिला प्रशासन को आम जनता के प्रति अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाने की पहल के तहत कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा कक्ष में साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस जनदर्शन में कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले के दूरदराज के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से सीधा और आत्मीय संवाद स्थापित किया। यहां पहुंचे प्रत्येक नागरिक की शिकायतों और मांगों को कलेक्टर ने पूरी गंभीरता से सुना और उनसे संबंधित दस्तावेजों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इस दौरान जनदर्शन में विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों से जुड़े कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त सभी 22 आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर छिकारा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्रस्तुत प्रत्येक प्रकरण को प्राथमिकता पर रखा जाए। उन्होंने नागरिकों के आवेदन का समय-सीमा तय कर उनका गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान धरातल पर सुनिश्चित करने कहा। किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

प्रशासन की इस सीधी पहल का मुख्य ध्येय नागरिकों और अधिकारियों के मध्य की दूरी को समाप्त करना और जनता तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था नियमित रूप से लागू की गई है, जिसके तहत प्रत्येक मंगलवार को दोपहर ठीक 1 बजे से प्रेरणा कक्ष में स्वयं कलेक्टर उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे। प्रशासन ने जिले वासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं।




Related News
thumb

जिले में देशी/विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों हेतु ऑनलाइन निविदा प...

ज़िले के देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूह क्रमांक 18 दादर (चरोदा) में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) दादर (चरोदा) एवं अ...


thumb

मोर गांव मोर पानी अभियान में महिलाओं की बड़ी पहल, श्रमदान से बनाए 33...

कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रे-वाटर...


thumb

सेमरिया की समस्या पर कलेक्टर की नजर, खबर के बाद तत्काल स्वीकृत हुए ...

जिले के जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम सेमरिया में सड़क एवं आवागमन की समस्या को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अभिजित सिंह ने त्वरित समाधान का आश्वासन ...


thumb

शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देवें अधिकारी, नशा के खिलाफ जनजागरूक...

संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज संभागीय कार्यालय के सभा कक्ष में विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शिक्ष...


thumb

बस्तर में शिक्षा व्यवस्था को नई गति देने की तैयारी, शिक्षा मंत्री ग...

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण समीक्षा ब...


thumb

साइबर सिक्योरिटी की विशेष मुहिम : साइबर अपराध मुक्त बस्तर के लिए छे...

बढ़ते डिजिटल लेन-देन के दौर में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए नानगुर पुलिस ने विशेष जागरूकता मुहिम छेड़ रखी है।