जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर जिले में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाने और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर आकाश छिकारा ने उत्कृष्ट बस्तर अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को मूल्यांकन पत्रिकाएं सौंपी। इस पहल के माध्यम से जिले में कक्षा दसवीं और बारहवीं में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का निरंतर और व्यवस्थित लेखा-जोखा रखा जाएगा।
इस मूल्यांकन पत्रिका के जरिए छात्रों के मासिक टेस्ट और परीक्षाओं के परिणामों को संकलित किया जाएगा, जिससे उनकी कमजोरियों और मजबूत पक्षों की सटीक पहचान हो सकेगी। साथ ही, बच्चों की शैक्षणिक स्थिति से उनके अभिभावकों को भी निरंतर अवगत कराया जाएगा, ताकि वे भी घर पर बच्चों की पढ़ाई पर समुचित ध्यान दे सकें और उनका मार्गदर्शन कर सकें।
कलेक्टोरेट में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल तथा जिला मिशन समन्वयक अशोक पाण्डे, सहायक परियोजना समन्वयक राकेश खापर्डे, ज्ञानगुड़ी प्रभारी अलेक्जेंडर एम चेरियन सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ लागू किया जाए, ताकि बस्तर के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
ज़िले के देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूह क्रमांक 18 दादर (चरोदा) में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) दादर (चरोदा) एवं अ...
कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रे-वाटर...
जिले के जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम सेमरिया में सड़क एवं आवागमन की समस्या को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अभिजित सिंह ने त्वरित समाधान का आश्वासन ...
संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज संभागीय कार्यालय के सभा कक्ष में विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शिक्ष...
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण समीक्षा ब...
बढ़ते डिजिटल लेन-देन के दौर में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए नानगुर पुलिस ने विशेष जागरूकता मुहिम छेड़ रखी है।