जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर जिले के असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा एक वृहद अभियान शुरू किया जा रहा है। कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा जारी निर्देशों पर श्रम पदाधिकारी द्वारा नियद नेल्लानार 2.0 के अंतर्गत जारी कार्ययोजना के अनुसार, 1 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक जिले के विभिन्न विकासखंडों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद सूची में शामिल 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के छूटे हुए श्रमिकों तथा वीबी-जी रामजी के दायरे में आने वाले सभी पात्र कामगारों का नवीन पंजीयन, नवीनीकरण, विभागीय योजनाओं से जुड़ाव और आधार आधारित ई-केवाईसी सुनिश्चित करना है।
अभियान के पहले चरण में 1 सितंबर को बस्तर विकासखंड के ग्राम खोरखोसा से शिविरों की शुरुआत हो चुकी है, जिसके बाद 2 सितंबर को बास्तानार के कापानार, 3 सितंबर को बकावंड के चोकनार और 7 सितंबर को लोहण्डीगुड़ा के मटनार में शिविर लगाए जाएंगे। इसके पश्चात 8 सितंबर को जगदलपुर विकासखंड के कुलगांव, 9 सितंबर को दरभा के छिंदगुर, 10 सितंबर को तोकापाल के रानसरगीपाल, 11 सितंबर को बस्तर के मुरकुची तथा 15 सितंबर को लोहण्डीगुड़ा के मारडुम में शिविर आयोजित होंगे।
इन सभी शिविरों के सुचारू व प्रभावी संचालन के लिए संबंधित क्षेत्र के श्रम निरीक्षकों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दल को निर्देशित किया गया है कि वे शिविर आयोजन से पूर्व संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों से निरंतर समन्वय बनाकर रखें, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही मौके पर उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ ले सकें।
ज़िले के देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूह क्रमांक 18 दादर (चरोदा) में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) दादर (चरोदा) एवं अ...
कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रे-वाटर...
जिले के जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम सेमरिया में सड़क एवं आवागमन की समस्या को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अभिजित सिंह ने त्वरित समाधान का आश्वासन ...
संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज संभागीय कार्यालय के सभा कक्ष में विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शिक्ष...
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण समीक्षा ब...
बढ़ते डिजिटल लेन-देन के दौर में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए नानगुर पुलिस ने विशेष जागरूकता मुहिम छेड़ रखी है।