जशपुरनगर (वीएनएस)। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 02 सितम्बर 2026 तक कुल 7566.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औसत वर्षा 8615.5 मिमी है। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 87.8 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।
बीते 24 घंटों में जिले में कुल 43.4 मिमी वर्षा हुई। आज सबसे अधिक वर्षा कुनकुरी में 11.3 मिमी, सन्ना में 8.8 मिमी, बगीचा में 6.8 मिमी और मनोरा में 5.6 मिमी दर्ज की गई। वहीं बागबहार में 3.0 मिमी, जशपुर व दुलदुला में 2.6-2.6 मिमी, पत्थलगांव में 1.5 मिमी, फरसाबहार में 0.7 मिमी और कांसाबेल में 0.5 मिमी वर्षा हुई।
1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा मनोरा में 1181.9 मिमी हुई है जो सामान्य 833.6 मिमी का 141.8 प्रतिशत है। इसके बाद कुनकुरी में 1032.7 मिमी, सन्ना में 901.8 मिमी, कांसाबेल में 816.9 मिमी, बगीचा में 738.6 मिमी, जशपुर में 689.3 मिमी, पत्थलगांव में 671.0 मिमी, दुलदुला में 636.7 मिमी, बागबहार में 507.8 मिमी और सबसे कम फरसाबहार में 390.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
धमतरी शहर को सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्...
जिले में लगातार हो रही वर्षा एवं बांधों में पानी की आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशयों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के यूएलए मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन, सौर ऊर्जा के विस्तार तथा ...
सोशल मीडिया में प्रसारित समाचार के संबंध में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ० धीरेन्द्र अग्रवाल से संबंधित प्रकर...
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा राज्य शासन के जन्म और मृत्यु पंजीकरण के संशोधित नियम वर्ष 2023 अंतर्गत जन्म/मृत्यु पंजीकरण प्रणाली की कलेक...