सोशल मीडिया में वायरल विडियो के संबंध में जांच टीम गठित

Posted On:- 2026-09-02




जशपुरनगर (वीएनएस)। सोशल मीडिया में प्रसारित समाचार के संबंध में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार   डॉ० धीरेन्द्र अग्रवाल से संबंधित प्रकरण के संबंध में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई है। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर  जिला-जशपुर द्वारा प्रकरण की निष्पक्ष जाँच हेतु जांच टीम का गठन किया गया है।

गठित जांच टीम द्वारा प्रकरण मे नियमानुसार जांच कार्यवाही की जा रही है। जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण से जुड़े सभी आवश्यक गवाह के कथन दर्ज किये जा रहे हैं। इसके साथ ही उपलब्ध दस्तावेजों अभिलेखों एवं अन्य संबंधित तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

प्रकरण की जांच वर्तमान मे प्रक्रियाधीन है। जांच पूर्ण होने के उपरान्त जांच टीम द्वारा प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच प्रतिवेदन सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। तत्पश्चात जांच मे प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।



Related News
thumb

धमतरी नगर निगम : ₹15 करोड़ से अधिक की योजना स्वीकृत, शहर के बुनियाद...

धमतरी शहर को सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्...


thumb

बांधों में बढ़ता जलस्तर, गंगरेल से 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

जिले में लगातार हो रही वर्षा एवं बांधों में पानी की आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशयों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।


thumb

हर पात्र परिवार तक सौर ऊर्जा, हर श्रमिक तक शासन की योजनाओं का लाभ

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के यूएलए मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन, सौर ऊर्जा के विस्तार तथा ...


thumb

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर जन्म और मृत्यु प्...

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा राज्य शासन के जन्म और मृत्यु पंजीकरण के संशोधित नियम वर्ष 2023 अंतर्गत जन्म/मृत्यु पंजीकरण प्रणाली की कलेक...


thumb

जिले में 01 जून से अब तक 7566.9 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 87.8 प्रतिशत

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 02 सितम्बर 2026 तक कुल 7566.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि...