बिलासपुर (वीएनएस)। न्यायधानी बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के आतिथ्य में हुआ। चार दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से 845 खिलाड़ी एवं 150 ऑफिशियल हिस्सा ले रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों ने उत्साह और उमंग के साथ मार्चपास्ट कर खेल भावना का परिचय दिया।
शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी : सुशांत शुक्ला
मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ खेल का भी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि 2047 के विकसित भारत की संकल्पना तभी साकार होगी, जब बच्चे पढ़ेंगे, खेलेंगे और विकास की नई राह गढ़ेंगे। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश में बन रहा खेलों के लिए बेहतर माहौल : भूपेंद्र सवन्नी
विशिष्ट अतिथि एवं क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार हुआ है। बस्तर खेल महोत्सव और सरगुजा खेल महोत्सव जैसे आयोजनों से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में खेल प्रतिभाओं के विकास को बढ़ावा मिल रहा है।
खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ करियर के अवसर : कलेक्टर
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और खेल भावना है। खेलों से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। आज खेल के क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए करियर के भी बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन और पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
पांच संभागों के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में दिखाएंगे प्रतिभा :
प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेल स्पर्धाएं बिलासपुर के प्रमुख खेल मैदानों में आयोजित की जा रही हैं। इनमें बेसबॉल, तैराकी एवं वाटरपोलो सहित विभिन्न खेल शामिल हैं। बेसबॉल की स्पर्धाएं छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान तथा तैराकी एवं वाटरपोलो की स्पर्धाएं संजय तरण पुष्कर, बिलासपुर में आयोजित की जा रही हैं।
खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन और परिवहन की समुचित व्यवस्था :
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर अश्वनी कुमार भारद्वाज ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों एवं ऑफिशियल सहित सभी लोगों के लिए आवास, शुद्ध पेयजल, गुणवत्तापूर्ण भोजन और परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है। व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
छात्राओं ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति :
शुभारंभ समारोह में पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकंडा की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. भारती दुबे ने किया। मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में आशीष मिश्रा एवं शाहिद हुसैन ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया।
अतिथियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति :
इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, संयुक्त संचालक शिक्षा अश्वनी कुमार भारद्वाज, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी वर्षा शर्मा, सहायक संचालक खेल जी.डी. गर्ग, बीईओ बिल्हा भूपेंद्र कौशिक, बीईओ कोटा गोपाल दुबे, सुशील मिश्रा, डॉ. सुरेश शुक्ला, रितेश सिंह (अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ), मृत्युंजय शर्मा (सचिव), अजय त्रिपाठी, सुभाष त्रिपाठी एवं अभ्युदय तिवारी, डॉ. गायत्री तिवारी प्राचार्य पीएमश्री स्कूल सरकंडा सहित खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड़ 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृ...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का आंतरिक निरीक्षण किया।...
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने रेत एवं मिट्टी (ईं...
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश द...
सहयोग राशि जमा करने के लिए बालाराम साहू, जिला रेडक्रॉस अधिकारी, कबीरधाम मोबाईल नंबर 9407995031 पर संपर्क कर सकते है। राशि संकलित कर रेडक्रॉस र...
प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए उक्त 08 व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के अष्टम चरण हेतु 03 सितम्बर 2026 से 05 सितम्बर 2026 की रात्रि 11.59 बजे...