श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले में मदिरा की बिक्री, परिवहन एवं धारण पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Posted On:- 2026-09-04




04 सितम्बर को कबीरधाम जिले में शुष्क दिवस घोषित

कवर्धा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026 को कबीरधाम जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार शुष्क दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले में संचालित देशी, विदेशी एवं कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें तथा एफ.एल.-3 (क) प्रीमियम मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। साथ ही जिले में मदिरा की बिक्री, परिवहन, वितरण एवं धारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

    कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शुष्क दिवस के दौरान शासन द्वारा जारी निर्देशों एवं आबकारी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शुष्क दिवस के दौरान किसी भी प्रकार की मदिरा की अवैध बिक्री, धारण अथवा परिवहन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Related News
thumb

जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 क...

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड़ 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृ...


thumb

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का आंतरिक निरीक्षण किया।...


thumb

रेत एवं मिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर वाहन जब्त,

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने रेत एवं मिट्टी (ईं...


thumb

कलेक्टर ने बोड़ला जनपद कार्यालय का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश द...


thumb

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग ...

सहयोग राशि जमा करने के लिए बालाराम साहू, जिला रेडक्रॉस अधिकारी, कबीरधाम मोबाईल नंबर 9407995031 पर संपर्क कर सकते है। राशि संकलित कर रेडक्रॉस र...


thumb

आईटीआई कवर्धा में 8 व्यवसायों में प्रवेश के लिए अष्टम चरण की ऑनलाइन...

प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए उक्त 08 व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के अष्टम चरण हेतु 03 सितम्बर 2026 से 05 सितम्बर 2026 की रात्रि 11.59 बजे...